अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड पाने वाली आशा पारेख सातवीं महिला हैं। उनसे पहले आशा भोसले, लता मंगेशकर, दुर्गा खोटे, कानन देवी, रूबी मेयर्स, देविका रानी भी इस अवॉर्ड को हासिल कर चुकी हैं। फिल्मों में अपने फिल्मों अपने योगदान के लिए आशा पारेख को साल 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आशा पारेख ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं। कल रविवार की शाम को मुंबई में आयोजित अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान आशा पारेख ने बताया कि आज के दौर की बॉलीवुड की ऐसी कौन सी अभिनेत्री है, जो उनकी फिल्म लव इन टोक्यो में उनका किरदार निभा सकती है।