पूजा हेगड़े-सलमान खान
- फोटो : social media
फिल्म को लेकर एक्ट्रेस को है काफी उम्मीदें
दरअसल,हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सुपरस्टार के साथ उनके काम को जनता बहुत प्यार देगी। उन्होंने कहा कि लोग वास्तव में मुझे फिल्म में पसंद करेंगे, मुझे इसके बारे में अच्छी अनुभूति है। एक्ट्रेस ने बताया की 21 अप्रैल को ईद के दौरान फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। पूजा ने कहा कि यह वास्तव में सलमान खान की फिल्म है, लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है।