सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने हुस्न के जादू और दमदार अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री आशा पारेख हैं। गुजरे जमाने की यह एक ऐसी दिग्गज अदाकारा हैं, जो अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। 70 से 80 के दशक की इस खूबसूरत और मशहूर अदाकारा के साथ काम करने के लिए हर अभिनेता तैयार रहता था। आज यानी 30 सितंबर को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक इन्हीं आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। अभिनेत्री के सुपरहिट फिल्मी करियर को सम्मानित करने के लिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उच्च सम्मान से नवाजा जाने वाला है। इस मौके पर हम आपको उनकी ऑनस्क्रीन हिट रही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर आशा पारेख की जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और जितेंद्र के साथ जमी थी।