मशहूर एक्ट्रेस आशा पारेख का जन्मदिन
हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकारा आशा पारेख आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1959 से लेकर 1973 तक आशा पारेख बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री रही हैं। आशा पारेख के न केवल अभिनय को बल्कि फिल्मों में उनके गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हिंदी फिल्मों में खास योगदान के लिए आशा पारेख को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। साल 1992 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया।
पढ़ें: बॉलीवुड निर्देशक के प्यार में इतनी पागल रहीं आशा पारेख, वो न मिले तो ताउम्र रही कुंवारी