आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को ब्रिटिश इंडिया के सांगली स्टेट में हुआ था। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 1000 से ज्यादा फिल्मों में 20 भाषाओं में 12000 से भी ज्यादा गीत गा चुकी आशा भोसले भले आज गाना बंद कर चुकी हैं लेकिन आशा भोसले अभी भी अपनी आवाज के जादू से लोगों को चौंकाती रहती हैं। 80 साल की उम्र में भी उनकी सक्रियता बनी हुई है। वे इंडियन ऑयडल के कार्यक्रम की जज भी रह चुकी हैं। आशा ताई के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन
2 of 7
आशा भोसले
- फोटो : social media
आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 1997 में आशा को पहली बार नॉमिनेट किया गया। साल 2005 में एक बार फिर आशा ताई को ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन
3 of 7
आशा भोसले
वर्ल्ड रिकॉर्ड अकादमी के मुताबिक आशा भोसले दुनिया भर में सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड की जाने वाली गायिका थीं। इसके चलते संगीत के इतिहास में सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड होने वाली गायिका के तौर पर उनका नाम 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ।
4 of 7
आशा भोसले
आशा जब सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार के सपोर्ट के लिए सिंगिंग और एक्टिंग शुरू कर दी। आशा ताई ने 1943 की मराठी फिल्म 'माझा बल' में पहला गीत 'चला चला नव बाला' गाया था।
विज्ञापन
5 of 7
Asha Bhosle
- फोटो : Social Media
आशा ताई को 'पॉप क्रूनर' और 'कैबरे सिंगर' का खिताब दिया गया था लेकिन उन्होंने 'उमराव जान' फिल्म में रेखा पर फिल्माई गई गजलों जैसे 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' को गाकर बता दिया कि वह गजल भी गा सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
asha bhosle
आशा भोसले को रिजेक्टेड गाने दिए जाते थे लेकिन आशा ताई उसे भी अपनी गायिकी से मशहूर कर देती थीं। दरअसल उस दौर में गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर का नाम ही ज्यादा चलता था ऐसे में सभी फिल्मों में इन्हीं के गाने लिए जाते थे। बी आर चोपड़ा की 1957 में आई हुई फिल्म 'नया दौर' ने आशा ताई' को उच्च कोटि की सिंगर का दर्जा दिया।
युवाओं की दुनिया से रिश्ता कायम रखने के लिए वे ट्विटर से भी जुड़ी हैं। आशा भोसले ने ना केवल गीत गाने के लिए वक्त निकालती हैं बल्कि अपने शौकिया कारोबार को भी विस्तार दे रही हैं। उन्हें खाना बनाने का जबर्दस्त शौक है और दुबई में उन्होंने अपना रेस्टोरेंट भी खोला है।