पूरे देश में आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को ब्रिटिश इंडिया के सांगली स्टेट में हुआ था। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 1000 से ज्यादा फिल्मों में 20 भाषाओं में 12000 से भी ज्यादा गीत गा चुकीं आशा भोसले के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनकी शादी और अफेयर के कुछ दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन
2 of 6
asha bhosle and ganpatrao bhosle
- फोटो : social media
आशा भोसले ने महज 16 साल की उम्र में अपने परिवार वालों के विरोध के बावजूद लता मंगेशकर के सचिव गणपत राव भोसले से शादी करने के लिए घर छोड़ दिया लेकिन गणपत राव भोसले के साथ उनकी शादी कामयाब नहीं हुई। दोनों एक दूसरे से 1960 के आस-पास अलग हो गए। आशा जी फिर से अपने परिवार में लौटीं और संगीत की दुनिया में जगह बनाने के लिए कोशिशों में जुट गईं। तब तक आशा भोसले तीन बच्चों की मां बन चुकी थी। इसके बाद आशा ताई की जिंदगी में आए ओ पी नैयर।
विज्ञापन
3 of 6
asha bhosle o p nayyar
- फोटो : Social Media
दरअसल आशा ताई को आशा भोसले बनाने का श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है तो वो थे ओ पी नैयर। उन्होंने आशा की आवाज की रेंज का पूरा फायदा उठाया। कई फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान नैयर साहब और आशा भोसले काफी करीब आ गए लेकिन यही प्रेम संबंध नैयर साहब की बर्बादी का कारण भी बन गया।
4 of 6
op nayyar with asha bhosle
1958 से लेकर 1972 तक नैयर और आशा भोसले का प्रेम संबंध आगे बढ़ता रहा। एक शादीशुदा शख्स, जिसके चार बच्चे हैं और एक तलाकशुदा महिला यानी आशा भोसले खुलेआम बंबई में घूमा करते थे। जाहिर है उस जमाने में हिंदी सिनेमा के लिए ये काफी सनसनीखेज बातें थीं। ओ पी नैयर का आशा भोसले के साथ प्रेम संबंध 14 सालों तक चला।
विज्ञापन
5 of 6
op nayyar with asha bhosle
एक जमाने में ओ पी नैयर की कैडलक कार में घूमने वाली आशा भोसले ने 1972 में अपने जीवन के इस संगीतमय अध्याय को खत्म करने का फैसला किया। इसके बाद आशा भोसले और ओपी नैयर ने एक छत के नीचे कभी कदम नहीं रखा। लेकिन इससे पहले उन्होंने ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ फिल्म के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया, जिसे 1973 का फ़िल्म पुरस्कार मिला। आशा उस समारोह में नहीं गईं। ओपी नैयर ने उनकी तरफ से ट्रॉफी ली। घर वापस लौटते समय उन्होंने वो ट्रॉफी चलती कार से सड़क पर फेंक दी।
आशा भोसले के साथ संबंधों के कारण नैयर साहब के परिवार वालों ने उनसे किनारा कर लिया और एक दिन आशा भोसले भी उनकी जिंदगी से बाहर हो गईं। जब तक नैयर साहब को अपनी गलती का अहसास होता तब तक नुकसान हो चुका था। उन्होंने 94 में अपना घर, बैंक अकाउंट, कार सब कुछ छोड़ दिया और एक अनजाने परिवार में पेइंग गेस्ट की तरह रहने लगे। इसके बाद आशा भोसले ने 1980 में संगीतकार आरडी बर्मन शादी कर ली।