आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले तक आलिया भट्ट डार्लिंग्स के प्रमोशन में बिजी थीं और अब वह ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर रही हैं। इन सबके बीच आलिया भट्ट को अपनी सासू मां नीतू कपूर का भी पूरा साथ मिल रहा है। क्योंकि कपूर परिवार भी इस बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने लड़का, लड़की या फिर ट्विन्स को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ एक स्वस्थ बच्चा चाहती हैं।