फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: सुकेश ने जैकलीन के लिए श्रीलंका-बहरीन में लिया था घर, जुहू में भी खरीदने वाला था बंगला

Thu, 01 Sep 2022 09:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम बीते काफी समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। तस्वीरें वायरल होने से लेकर महंगे गिफ्ट्स देने तक अभी तक सभी कुछ जांच में सामने आ चुका है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने इस बात का खुलासा किया था कि ठग सुकेश अभिनेत्री को खूब महंगे तोहफे देता था और वह उसे कबूल करती थीं। अब ईडी की चार्जशीट के मुताबिक ये बात सामने आई है कि सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था, इसके अलावा उसने मुंबई के जुहू में भी बंगला बुक किया था।


 
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी ने अपनी चार्जशीट में काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। चार्जशीट के मुताबिक जैकलीन सुकेश के सारे काले कारनामों के बारे में जानती थीं, इसके बाद भी वह उनसे महंगे तोहफे लेती गईं। चार्जशीट में ये भी लिखा है कि सुकेश जैकलीन के माता-पिता को बहरीन में एक घर तोहफे में दे चुका है।
विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी का कहना है कि सुकेश इस बारे में अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी को सबकुछ बता चुका है। बता दें कि पिंकी ईरानी ने ही सुकेश और जैकलीन की दोस्ती कराई थी। जैकलीन के लिए सारे महंगे तोहफे पिंकी ही पसंद करती थीं। जब सुकेश उनकी पेमेंट कर देता था तब वह तोहफे पिंकी जैकलीन को दे देती थी। इन सबके बदले पिंकी को भी करोड़ों रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram
चार्जशीट के हिसाब से सुकेश ने पिंकी से जैकलीन के सुकेश वाले बंगले के बारे में बात की थी। इसके बाद उसने श्रीलंका के फ्लैट के बारे में भी कहा था। हालांकि अभी ईडी इस बात की जांच कर रही है कि सुकेश ने कोई प्रॉपर्टी खरीदी भी है या नहीं। इसके अलावा अगर ऐसा है तो कहीं उसमें लगा पैसा काली कमाई का तो नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें