फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन खान से जुनैद तक, क्या अपने पिता के स्टारडम को मात दे पाएंगे ये स्टारकिड्स?

Thu, 14 Nov 2019 11:08 AM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, जुनैद खान, करण देओल, सनी देओल - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का बोलबाला है। सारा से लेकर जाह्नवी तक सभी अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं जो डेब्यू के बाद भी चल ना सके। हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी अपना डेब्यू किया है। लेकिन करण डेब्यू में ही फेल हो गए। ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में आपको बताते हैं जिनके लिए कहा जाता है कि वो अपने पिता की तरह स्टारडम नहीं प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media
आर्यन खान
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह यानी कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की। शाहरुख खान एक बहुत बड़े स्टार हैं, शाहरुख की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिलती है। ऐसे में अगर अगर आर्यन खान बॉलीवुड में डेब्यू करते भी हैं तो भी उनके लिए पिता के स्टारडम को मात देना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

3 of 6
Aamir khan, Junaid - फोटो : social media
जुनैद खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के बेटे जुनैद खान, पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं। यूं तो जुनैद लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि अगर वो बॉलीवुड की चकाचौंध में आ भी जाएं ना तो भी अपने पिता की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाएंगे। हालांकि जुनैद कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार भी बन चुके हैं।

4 of 6
aarav kumar with akshay - फोटो : file photo
आरव कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार हैं। अक्षय बॉलीवुड के सपरस्टार हैं। अक्षय हर साल तीन से चार फिल्में करके हमेशा लाइम लाइट बटोरे रहते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में तो कुछ भी सामने नहीं आया है कि आरव बॉलीवुड डेब्यू करेंगे या नहीं। लेकिन अगर आरव फिल्मों में आते हैं तो भी शायद अपने पिता की तरह हर साल तीन-चार हिट फिल्में देना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि ये काम तो आज के बड़े बड़े एक्टर्स भी नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ibrahim Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। सारा अपने डेब्यू से ही हिट रही हैं। बात करें इब्राहिम अली खान की को इस वक्त वो लाइन लाइट से दूर हैं। इब्राहिम देखने में तो हूबहू अपने पिता की तरह लगते हैं। लेकिन अब उनकी एक्टिंग में पिता की तरह दम होगा या नहीं ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karan deol
करण देओल
सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म 'पल पल दिल के पास' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई बल्कि साथ ही साथ क्रिटिक्स को भी फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। अब ऐसे में ये कहा जाने लगा है कि करण अपने पिता सनी के स्टारडम का मुकाबला कर पाएंगे, ये जरा मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें