जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड सात अक्तूबर तक बढ़ा दी है। यह अवधि पूरी होने पर उन्हें सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन इस बीच आर्यन को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आर्यन की जितनी भी तस्वीरें सामने आई उसमें आर्यन खान अलग-अलग और फैन्सी जैकेट में दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खाने का भी ध्यान रखा जा रहा है।
फेमस रेस्टोरेंट से मंगवाई बिरयानी
दरअसल एनसीबी ने आर्यन के कहने पर उनको किताबें तो उपलब्ध करवाई, लेकिन इसी के साथ उनके लिए मुंबई के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से बिरयानी भी मंगवाई। इससे पहले जब शाहरुख और गौरी बेटे आर्यन से मिलने के लिए पहुंचे थे तो वो उनके लिए बर्गर लेकर पहुंचे थे, लेकिन अब खुद एनसीबी भी आर्यन खान की खातिरदारी में जुट गई है। टाउन के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से उनके लिए बिरयानी मंगवाई गई।