फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: आर्यन खान को क्लीनचिट मिलने पर सामने आई फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया, कहा- समीर वानखेड़े कौन?

Sat, 28 May 2022 09:08 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि साल 2021 में आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में 26 दिन के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, कई प्रयासों और सुनवाई के बाद आर्यन को जमानत मिल गई थी। उस दिन शाहरुख खान के घर मन्नत में जोरों-शोरों से जश्न मनाया गया था। वहीं जमानत के सात महीने बाद अब आर्यन खान को इस केस में क्लीनचिट मिल चुकी है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने आर्यन खान को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, "आर्यन खान मामले में एकमात्र अच्छी बात यह है कि वह एक सेलिब्रिटी शाहरुख खान का बेटा है, इसने निर्दोष लोगों को उत्पीड़न के अधीन करने वाली विभिन्न एजेंसियों की अक्षमता और लापरवाही को उजागर करने में काफी मदद की, जो आम लोग नहीं कर पाते।"
विज्ञापन

3 of 5
pooja bhatt - फोटो : twitter
पूजा भट्ट
अभिनेत्री-निर्देशक पूजा भट्ट ने भी ड्रग्स मामले के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और ड्रग्स छापे का नेतृत्व करने वाले पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े का मजाक उड़ाया। पूजा ने ट्वीट किया, "समीर कौन? सॉरी, कहां? आह! शायद कहीं और एक पब्लिसिटी हासिल करने में बहुत व्यस्त है? आखिरकार इतनी गंदगी जो साफ करनी है। और उन सभी में से कम से कम भ्रष्ट से बेहतर कौन समाज को सभी बुराई और सड़न से ठीक कर सकता है। इस समय को छोड़कर, किसी भी सेल्फी की अनुमति नहीं है।" एक अन्य ट्वीट में, पूजा ने फैसले की सराहना की और ट्वीट करके जूनियर खान का समर्थन किया, "कठिन समय टिकता नहीं है। कठिन लोग टिकते हैं। समय सभी घावों को भर देता है।"


4 of 5
केआरके - फोटो : SELF
केआरके
वहीं केआरके ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, 'आखिरकार में आर्यन खान का क्लीनचिट मिल गई! अब 26 दिनों तक आर्यन खान की पीड़ा का जिम्मेदार कौन? और उन जजों का क्या जिन्होंने एक मासूम को जमानत नहीं दी? बिना कोई अपराध किए किसी को जेल नहीं जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था मामला?
द नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में क्लीन चिट दे दी। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें