फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: जन्मदिन पर सुर्खियों में आई आर्यन के बचपन की तस्वीर, देखकर पहचान पाना मुश्किल

Tue, 12 Nov 2024 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्यन खान की ममेरी बहन आलिया छिबा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें आर्यन खान को पहचान पाना काफी मुश्किल है। यह फोटो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज यानी 12 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने शांत स्वभाव और फैशनेबल अंदाज से उन्होंने हाल के कुछ वर्षों में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। इस खास दिन पर सुबह से ही फैंस समेत उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया छिबा - फोटो : इंस्टाग्राम- आलिया छिबा
आलिया छिबा ने साझा की तस्वीर
इस खास मौके पर उनकी ममेरी बहन आलिया छिबा ने अपनी इंस्टाग्राम पर आर्यन की एक अनदेखी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आर्यन को पहचान पाना काफी मुश्किल है। तस्वीर में वह टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो में वह नमिता छिबा से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
इस फिल्म में दिख चुके हैं आर्यन
आर्यन बचपन में शाहरुख की फिल्म में एक विशिष्ट भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में उन्होंने शाहरुख के बचपन का रोल किया था। हालांकि, इसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आए। अभिनय की दुनिया से दूर रहने के बाद भी उनकी लोकप्रियता फिल्मी हीरो जैसी ही है। 

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
निर्देशक के तौर पर करेंगे डेब्यू
अभिनय से ज्यादा आर्यन की दिलचस्पी  लेखन और निर्देशन में है। वह जल्द ही स्टारडम नाम की वेब सीरीज से निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित यह शो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर केंद्रित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : Instagram/ Aryan Khan
वेब सीरीज में दिखेंगे बड़े सितारे
इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, मोना सिंह और बादशाह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल नजर आएंगी। इसके अतिरिक्त, स्टारडम में बॉलीवुड के बड़े नामों जैसे आर्यन के पिता शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और यहां तक कि सलमान खान के कैमियो के भी कयास लग रहे हैं।  
Mithun Chakraborty: झारखंड रोड शो में चोरी हो गया मिथुन चक्रवर्ती का पर्स, बोले- 'जिसने बटुआ चुराया है...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें