फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के बेटे आर्यन, अनन्या, शनाया समेत ये स्टारकिड्स लेट नाइट पार्टी करते दिखे, नहीं दिखीं सुहाना

Fri, 31 May 2019 10:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aryan khan, ananya panday - फोटो : social media
बॉलीवुड में सितारे ही नहीं स्टारकिड्स की पॉपुलरिटी भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इनमें से कई स्टारकिड्स ने अभी तक फिल्मों में एंट्री नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या लाखों में है। ऐसे में इनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
starkids - फोटो : social media
एक बार फिर से मुंबई में ये स्टार किड्स इकट्ठे हुए। इनमें अनन्या पांडे, आर्यन खान, अहान पांडे और शनाया कपूर पार्टी करते दिखे हालांकि सुहाना खान कहीं नजर नहीं आईं। सुहाना और शनाया कपूर की खास  दोस्ती है दोनों अक्सर साथ में देखे जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
aryan khan - फोटो : social media
पार्टी करने आए शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने इस दौरान फंकी स्वेटशर्ट पहन रखा था, साथ ही सिल्वर कलर के शूज कैरी किए। इस दौरान जब आर्यन गाड़ी में बैठे थे तो मीडिया को देखकर वो चेहरा छुपाते हुए नजर आए। आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले ऐसी भी खबरें थीं कि करण जौहर, आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में जब शाहरुख खान से आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते वो फिल्में बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अभी वो इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।' 

4 of 5
ananya pandey - फोटो : social media
अनन्या पांडे ने इसी साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। करण जौहर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अनन्या इसके अलावा फिल्म पति, पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shanaya kapoor - फोटो : social media
चंकी पांडे की बेटी ने तो बॉलीवुड में एंट्री कर ली है, अब उनके बेटे अहान भी फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं। खबरों की मानें तो अहान, रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 में नजर आएंगे। वहीं शनाया कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें