फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों रणबीर-आलिया नहीं, अर्जुन-मलाइका की शादी में जाना चाहती हैं कटरीना कैफ

Fri, 31 May 2019 10:22 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन-मलाइका, कटरीना कैफ और रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी कटरीना कैफ पहुंची नेहा धूपिया के शो में जहां उन्होंने शादी के सवाल पर जवाब दिया। लेकिन शादी का यह सवाल उनके बारे में नहीं बल्कि रणबीर कपूर- आलिया भट्ट और मल्लिका अरोड़ा- अर्जुन कपूर के बारे में था। नेहा ने कटरीना से पूछा कि अगर रणबीर-आलिया और अर्जुन-मलाइका की शादी एक ही दिन हो तो वह किसकी शादी में जाएंगी ? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना ने इस सवाल का सीधा जवाब देते हुए कहा- 'मैं अर्जुन की शादी में जाऊंगी क्योंकि वो मेरा राखी भाई है। मैंने उन्हें 'शीला की जवानी' गाने के रिलीज के दिन राखी बांधी थी लेकिन मैं उनको बिल्कुल पसंद नहीं हूं।' 
विज्ञापन

3 of 6
katrina kaif
वहीं उस दिन के किस्से को याद करते हुए कटरीना ने कहा- 'रिलीज के दिन मैंने अर्जुन से पूछा- क्या तुम मेरे राखी भाई बनोगे तो उन्होंने मन कर दिया। लेकिन मैंने कहा-नहीं अर्जुन
तुम्हें मेरा रखी भाई बनना ही पड़ेगा।'

4 of 6
katrina kaif
गौरतलब है कि रणबीर और कटरीना करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में जहां दीपिका ने रणवीर के साथ शादी कर ली तो वहीं रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट आ गईं।
विज्ञापन

5 of 6
katrina
बता दें कि कटरीना और आलिया भट्ट काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि चूंकि आलिया भट्ट और रणबीर एक साथ हैं। इससे मुझे किसी से कोई बैर नहीं है, दोनों ही मेरे अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
फिलहाल कटरीना कैफ फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। जिसके चलते वो कई शोज और इवेंट में नजर आ रही हैं। हाल ही में कटरीना ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी एक बयान दिया था। गौरतलब है कि भारत 5 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें