फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले सुर्खियों में आई इस एक्ट्रेस की फिल्म, हॉट योगा पोज से आई थी विवादों में

Thu, 17 May 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमाला पॉल
साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और हॉट योगा पोज की वजह से विवादों में घिरी अमाला पॉल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी आगामी फिल्म 'भास्कर ओरू रास्कल' जिसमें वह एक बच्ची की मां के किरदार में दिखेंगी। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। मगर इससे पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म चर्चा में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bhaskar Oru Rascal
अमाला पॉल-अरविंद स्वामी की जोड़ी
फिल्म 'रोजा' फेम एक्टर अरविंद स्वामी पहली बार अमाला पॉल के साथ दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर्स देखकर कह सकते हैं कि दोनों के बीच जबरदस्त ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में दोनों ने सिंगल पेरेंट्स का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

3 of 5
Bhaskar The Rascal
मलयालम फिल्म की रीमेक
तमिल फिल्म 'भास्कर ओरू रास्कल' मलयालम फिल्म 'भास्कर द रास्कल' की रीमेक है। फिल्म 'भास्कर द रास्कल' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में ममूती और नयनतारा ने लीड रोल निभाया था। माना जा रहा है कि अरविंद स्वामी और अमाला पॉल की तमिल रीमेक को भी वैसा ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।

4 of 5
Bhaskar Oru Rascal
फिल्म की कहानी
फिल्म 'भास्कर ओरू रास्कल' दो सिंगल पेरेंट्स की कहानी है। फिल्म में अरविंद स्वामी ने एक बेटे के बाप का किरदार निभाया है। वहीं, अमाला पॉल फिल्म में बेटी की मां के रोल में दिखेंगी। दोनों बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और फिर उनकी दोस्ती हो जाती है। वे दोनों मिलकर अपने माता-पिता की मैच-मेकिंग कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhaskar Oru Rascal
मजबूत स्टार कास्ट
फिल्म 'भास्कर ओरू रास्कल' में बच्चों के रोल में जिन नन्हे कलाकारों को कास्ट किया गया है वे भी लोकप्रिय हैं। बेबी नैनिका और मास्टर राघवन को फिल्म 'थेरी' और 'पा पांडी' में अभिनय के लिए खूब सराहा गया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया और उसे तीस लाख से ज्यादा बार देखा गया। तीन बार तारीख बदलने के बाद अब यह 17 मई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें