फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के गाने ने Youtube पर मचाया धमाल, सुनकर तो देखिए

Thu, 03 May 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लंबे समय से भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘आवारा बलम’ काफी चर्चा में है। अरविंद अकेला कल्लू के फैंस उनकी इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म ‘आवारा बलम’ का नया गाना रिलीज हो गया है। बेहतरीन म्यूजिक के साथ अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अरविंद अकेला कल्लू के इस नए गाने का नाम 'भतार खाली बन जाए दा' है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और इंदु सोनाली ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। फुल ग्लैमर से भरपूर इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का इमेज ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
बीते दिनों फिल्म ‘आवारा बलम’ का रिलीज हुए पोस्टर और ट्रेलर को भोजपुरी सिनेप्रियों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ तनुश्री और गार्गी पंडित नजर आएंगी। फिल्म ‘आवारा बलम’ में ग्लैमर,रोमांस और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।  फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म ‘आवारा बलम’ को चंदन उपाध्याय डायरेक्ट कर रहे हैं। 'आवारा बलम' में भोजपुरी सिने जगत के खलनायक अवधेश मिश्रा बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म की कथा-पटकथा चंदन उपाध्याय की है। वहीं फिल्म में राजेश पांडे द्वारा लिखे गए जबरदस्त डायलॉग्स फिल्म को और भी ज्यादा बेहतरीन बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें