फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपलेस हो चर्चा में आईं एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने अब साउथ के सुपरस्टार पर उठाई उंगली, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 03 May 2018 02:09 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sri Reddy
तेलगू फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त तहलका मच गया था जब श्री रेड्डी ने बीच सड़क कपड़े उतारकर कास्टिंग काउच के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया था। जिसके बाद कास्टिंग काउच के मुद्दे की आग इतनी भड़क उठी कि उसकी लपटो ने बॉलीवुड को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस विरोध प्रदर्शन के बाद से श्री रेड्डी लाइम लाइट में बनी हुई हैं। अब उन्होंने साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू की हाल ही में रिलीज फिल्म पर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर महेश बाबू को गुस्सा जरूर आ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mahesh Babu
महेश बाबू की फिल्म 'भारत अने नेनू' हाल ही में रिलीज हुई है जिसकी धमाकेदार अोपनिंग हुई है। जहां एक ओर इस फिल्म को फैंस का प्यार मिल रहा है तो वही तेलगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्री रेड्डी ने ट्विटर पर तेलगू भाषा में कई पोस्ट किए है और फिल्म को ओवररेटेड कहा है। श्रीरेड्डी ने कहा कि 'महेश बाबू के स्टारडम की वजह से यह फिल्म हिट हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग एक्सप्रेशनलेस थी।'
विज्ञापन

3 of 5
sri reddy
इसके साथ ही श्री रेड्डी ने कहा - 'डायरेक्टर कोराटाला सिवा का यह अब तक का सबसे खराब काम है और फिल्म की कहानी एकदम बकवास है।' हालांकि बाद में श्री रेड्डी ने ये पोस्ट डिलीट कर दिए।' आपको बता दें, बीते दिनों श्री रेड्डी ने कई फिल्म मेकर्स का नाम कास्टिंग काउच में लिया था जिसमें कोराटाला सिवा का नाम भी शामिल था। हालांकि डायरेक्टर ने वीडियो मैसेज के जरिए अपनी सफाई देते हुए कहा था कि वह कास्टिंग काउच के खिलाफ है। इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि वह एक्टर्स की कितनी इज्जत करते हैं।

4 of 5
sri reddy
आपको बता दें, तेलगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी थी। उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने बीच सड़क प्रदर्शन करके मांग की थी कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sri reddy Mallidi
श्री रेड्डी ने हाल ही में सरोज खान को कास्टिंग काउच के बयान पर भी करारा जवाब दिया था। श्री रेड्डी ने कहा था- 'मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं सरोज मैम। एक बड़ी पर्सनैलिटी और बुजुर्ग होने के नाते आपको नए एक्टर्स को सही रास्ता दिखाना चाहिए।' एक्टर्स को प्रोड्यूसर का स्लेव होना चाहिए, ये बात गलत इंडिकेशन दे रहा है।' गौररतलब है कि सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर कहा था कि 'ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है।' कोरियोग्राफर सरोज खान के इस बयान पर काफी बवाल भी मचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें