फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमी के बाद जॉन अब्राहम के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट, शादी से पहले बन रहीं मां

Sat, 11 May 2019 03:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham and Bruna Abdullah - फोटो : instagram
जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं बूना अब्दुल्लाह (Bruna Abdullah) प्रेग्नेंट हैं। ब्रूना ब्रिजिलियन मॉडल हैं और कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ब्रूना शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में ब्रूना ने खुद ही जानकारी दी। इसके साथ ही इंटरव्यू के दौरान कई बड़े खुलासे भी किए। 
विज्ञापन

2 of 5
Bruna Abdullah - फोटो : instagram
ब्रूना ने यह इंटरव्यू बॉम्बे टाइम्स को दिया। इस इंटरव्यू के दौरान प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए ब्रूना ने कहा- 'शादी का सर्टिफिकेट बस एक कागज का टुकड़ा होता है। जो दो लोगों को साथ में रखने के लिए काफी नहीं है। कुछ लोगों को तलाक हो जाता है तो कुछ बिना शादी के ही साथ रहते हैं। प्यार एक दूसरे को करीब रखता है। इसके अलावा कुछ और नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
Bruna Abdullah - फोटो : instagram
ब्रूना अब्दुलाह जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ 'देसी ब्वॉयज' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा ब्रूना कई और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जिसमें 'आई हेट लव स्टोरी', 'ग्रैंड मस्ती', 'मस्तीजादे' और 'कैश' फिल्में शामिल है। इसके अलावा रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। इसमें 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए सीजन 6' और 'कॉमेडी क्लासेज' भी शामिल है।  

4 of 5
Bruna Abdullah with boyfriend AL - फोटो : instagram
इसके साथ ही ब्रूना ने कहा- 'हमारा बच्चा हेल्दी है। मेरा परिवार यह खबर सुनकर बहुत खुश है। यह हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सरप्राइज है।' ब्रूना ने बीते साल जुलाई में ही ब्वॉयफ्रेंड अल से सगाई कर ली थी। आपको बता दें, इससे पहले अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amy jackson - फोटो : instagram
एमी ने प्रेग्नेंसी की खबर पोस्ट शेयर करके दी थी। एमी ने लिखा था- 'मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती।' एमी के अलावा अर्जुन रामपाल ने भी खूबसूरत कैप्शन के साथ गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। अर्जुन हाल ही में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ क्लीनिक के बाहर भी स्पॉट हुए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें