हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने फिल्मों में अपने कर नकारात्मक किरदारों की वजह से काफी शोहरत हासिल की है। 80- 90 के दशक की मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम किया और अपने हर किरदार की वजह से खूब नाम कमाया। अपने जमाने की जानी-मानी अदाकारा अरुणा ईरानी की प्रोफेशनल लाइफ तो हर किसी के सामने किताब की तरह खुली हुई है। लेकिन कई लोगों को उनकी निजी जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में अंदाजा नहीं है।
इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपनी शादी के 32 साल में पहली बार पति और फिल्म निर्माता कुकू कोहली के एक झूठ से पर्दा उठाया है।