फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी की वजह से बीच में ही इस हीरोइन को छोड़नी पड़ी थी पढा़ई, 58 साल से बॉलीवुड पर कर रहीं राज

Sun, 09 Jun 2019 05:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aruna, Bindu and Shilpa - फोटो : twitter
बॉलीवुड में कई दशक तक राज करने वाली अरुणा ईरानी और बिंदू लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। इन दोनों एक्ट्रेस ने सिनेमाजगत में हमेशा सपोर्टिंग रोल निभाए लेकिन किरदार इतने दमदार थे कि लोग आज भी उन दोनों एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थकते। हाल ही में यह दोनों एक्ट्रेस बतौर मेहमान शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो में पहुंचीं। इस शो के दौरान बिंदू और अरुणा ने निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : twitter
बिंदू और अरुणा ईरानी रियलिटी थो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में पहुंचीं। शो के दौरान इन दोनों एक्ट्रेस ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। इसके साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। इस मौके पर अरुणा ईरानी ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया। अरुणा ईरानी ने बताया कि 'जब मैंने काम करना शुरु किया था तब मुझे डांस नहीं आता था। जो भी सीखा वह सेट पर ही सीखा।'
विज्ञापन

3 of 5
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : twitter
अरुणा के यह कहते ही शिल्पा शेट्टी खुद को रोक नहीं पाईं। शिल्पा ने अरुणा ईरानी से कहा- 'ऐसा कैसे हो सकता है। आपको डांस नहीं आता था। आपने तो बहुत हिंट नंबर्स दिए हैं।' तभी अरुणा ईरानी ने कहा- 'हम 8 भाई-बहन थे। पिता की सोच ऐसी थी कि लड़कियां पढ़-लिखकर क्या करेंगी?'

4 of 5
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : twitter
अरुणा ने आगे कहा- 'छठी पास करते ही जैसे साइन करना आया तो पढ़ाई बंद कर दी गई। पिता जी के पास उस वक्त इतने पैसे नहीं थे। 2 रुपए की स्कूल फीस देना भी मुश्किल था। ऐसे में 75 रुपए डांस मास्टर को देनी की सोचना तो बहुत दूर की बात है। उस समय ना टीवी था ना ही इंटरनेट। मुझे काम तो मिल गया, और जो सीखा वह सेट पर।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bindu - फोटो : twitter
अरुणा के अलावा बिंदू ने भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बाते बताईं। बिंदू ने कहा- 'मैं भी घर पर बड़ी थी इसलिए पढ़ाई तो हो नहीं सकी लेकिन मैंने तय किया था कि मेरी पढ़ाई नहीं हुई लेकिन भाई-बहनों को पढ़ाई करानी है। आज मेरे घर में कोई वकील है तो कोई डॉक्टर।' आपको बता दें, अरुणा ईरानी कई सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। इस वक्त वह 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल में मिसेज खोसला का किरदार निभा रही हैं। जबकि बिंदू आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म 'मेहबूबा' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें