फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' में 53 के सलमान की मां बनीं 44 साल की ये एक्ट्रेस, अमिताभ-अक्षय के साथ भी हो है चुका ऐसा

Sun, 09 Jun 2019 04:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Film posters - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan)  की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने महज चार दिन में 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। 'भारत' में जहां एक ओर सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ तो वहीं उनकी मां का किरदार सोनाली कुलकर्णी ने निभाया है। खास बात यह है कि सोनाली की उम्र 44 साल है जबकि सलमान की उम्र 53 साल है। यानी कि सलमान से 9 साल छोटी होने के बाद भी सोनाली फिल्म में 'भारत' की मां बनीं। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में है जिसमें मां की उम्र से ज्यादा उनके बेटे की उम्र है। 
विज्ञापन

2 of 4
Waqt film - फोटो : twitter
शेफाली शाह-अक्षय कुमार
साल 2005 में रिलीज 'वक्त' फिल्म में अक्षय कुमार और शेफाली शाह ने मां-बेटे का रोल निभाया था। दोनों के बीच उम्र का फासला अधिक था। अक्षय की उम्र 51 साल है जबकि शेफाली शाह 46 की। यानी अक्षय उम्र में शेफाली से 5 साल बड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Shakti Film - फोटो : file photo
राखी-अमिताभ बच्चन
राखी ने अमिताभ बच्चन के साथ बड़े परदे पर मां और प्रेमिका दोनों का रोल निभाया है। साल 1982 में आई 'शक्ति' फिल्म में राखी ने अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया था। राखी इस वक्त 71 साल की हैं जबकि अमिताभ बच्चन की उम्र 76 है। यानी बिग बी राखी से 5 साल बड़े हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Agneepath film - फोटो : twitter
रोहिणी हट्टंगड़ी-अमिताभ बच्चन
रोहिणी और अमिताभ ने 'अग्नीपथ' फिल्म में मां-बेटे का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। रोहिणी हट्टंगड़ी की उम्र इस वक्त 68 साल है जबकि अमिताभ बच्चन 76 के। यानी कि बिग बी उम्र में रोहिणी से 8 साल बड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें