फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aruna Irani: कैबरे डांसर से खलनायिका, 40 साल की उम्र में थामा इस निर्देशक का हाथ; ऐसी रही अरुणा ईरानी की लाइफ

Thu, 18 Aug 2022 07:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aruna Irani - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह बेशक अब सिनेमा में सक्रिय नहीं हैं लेकिन आज भी उनके द्वारा निभाए गए दमदार किरदार फैंस की जुबां पर चढ़े रहते हैं। अरुणा ने सिनेमा जगत में 100 या 200 नहीं बल्कि 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह फिल्मों में सिर्फ हीरोइन के किरदार में ही नहीं बल्कि खलनायिका के रूप में भी दिखीं और इसी वजह से सिनेमा जगत में हर किसी ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की। आज अरुणा ईरानी का 76 वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर की कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं, जिसमें उनकी लव लाइफ भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
Aruna Irani - फोटो : file photo
ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर
कम ही फैंस जानते हैं कि अरुणा ईरानी के पिता एक थिएटर कंपनी चलाते थे और इसी वजह से अरुणा का झुकाव भी शुरु से ही रंगमंच की तरफ रहा है। हालांकि, जब थिएटर में कमाई खत्म होने लगी, तब अरुणा के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी। ऐसे में छोटी अरुणा को अपनी पढ़ाई छोड़कर परिवार की मदद के लिए आगे आना पड़ा। अरुणा ने महज 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर छोटो मोटे रोल मिलते थे। उन्हें फिल्मों में ब्रेक दिलीप कुमार ने दिया था। वह 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगा जमुना' में पहली दिखी थीं, जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
अरुणा ईरानी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार एक्ट्रेस के साथ धांसू डांसर
अरुणा ईरानी ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। आज की भाषा में कहें तो अभिनेत्री किसी पैन स्टार से कम नहीं हैं। वह 'जहां आरा', 'फर्ज' , 'उपकार', 'आया सावन झूम के', 'कारवां' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा, अभिनेत्री ने अपने डांस से भी फिल्मों में चार चांद लगाने का काम किया। अरुणा ने 'थोड़ा रेशम लगता है', 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी', 'दिलबर दिल से प्यारे', जैसे कई हिट गाने से बॉलीवुड की फिल्मों को यादगार बनाया है। इन गानों ने अरुणा को एक मशहूर डांसर की पहचान दी। 

4 of 5
Aruna Irani - फोटो : file photo
महमूद को दिल दे बैठी थीं अरुणा
अरुणा अपने काम के साथ साथ लव लाइफ की वजह से भी सुर्खियां बटोरती थीं। उनका और अभिनेता और कॉमेडियन महमूद का अफेयर बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय रहा है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया, जिसमें  'औलाद', 'हमजोली', 'नया जमाना', 'बॉम्बे टू गोवा' , 'गरम मसाला' और 'दो फूल' शामिल हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने हमेशा महमूद को अपना दोस्त बताया। एक इंटरव्यू में भी अरुणा ने कहा था कि वह और महमूद सिर्फ दोस्त हैं और दोस्त से ज्यादा कभी कुछ नहीं रहा। उनके बीच प्यार तक बात नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
40 साल की उम्र में रचाई शादी
अरुणा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो उम्र को सिर्फ एक नंबर मानती हैं। अभिनेत्री ने करियर में शानदार काम करने के बाद 40 साल की उम्र को पार करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। उन्होंने निर्देशक कुक्कू कोहली से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद उन्होंने मां ना बनने का फैसला लिया। दरअसल, वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे और उनके बीच जेनरेशन गैप की समस्या हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें