फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आदत के कारण 'राम' के रोल से रिजेक्ट कर दिए गए थे अरुण गोविल, फिल्मों से दूर अब कर रहे ये काम

Sun, 12 Jan 2020 08:38 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Arun govil - फोटो : Twitter
पौराणिक कथा पर आधारित टीवी सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल 12 जनवरी को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं । आज भी लोगों के मन से उनकी राम की छवि धूमिल नहीं हुई है । हिंदी, भोजपुरी, तेलुगु, उड़िया और बृज जैसी कई भाषाओं में फिल्में करने वाले अरुण पिछले काफी समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
arun govil
उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। मेरठ कॉलेज में पढ़ते हुए ही उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने का जुनून सवार हो गया था। जिसके बाद वो मुंबई आ गए थे। टीवी के राम का अब एक्टिंग करियर भले ही खत्म हो चुका हो लेकिन लोगों के दिलों में वो आज भी भगवान की तरह बसते हैं। अरुण की पहली फिल्म 'पहेली' थी जो 1977 में आई थी । 
विज्ञापन

3 of 7
Arun Govil - फोटो : Social Media
इसके बाद वो फिल्म 'सावन को आने दो' में नजर आए थे । अरुण ने रामानंद सागर के सीरियल 'विक्रम-बेताल' से टीवी में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने राजा विक्रमादित्य का रोल निभाया था । इसी के बाद उन्हें रामायण में राम का रोल भी मिला । हालांकि राम का रोल पाना अरुण गोविल के लिए बेहद मुश्किल रहा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था । 

4 of 7
Arun Govil - फोटो : social media
अरुण गोविल ने बताया था कि शुरुआत में रामानंद सागर ने उन्हें राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि राम का किरदार करने वाला इंसान सच में किसी भी बुरी लत से दूर हो । उस वक्त अरुण सिगरेट पीते थे । इस रोल को पाने के लिए अरुण ने सिगरेट पीना छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

5 of 7
Arun Govil - फोटो : social media
इसके बाद से आजतक उन्होंने सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया । अरुण गोविल पिछले काफी सालों से एक्टिंग से दूर हैं । अरुण अब अपनी प्रोडक्शन कंपनी चला रहे हैं । उनके प्रोडक्शन में टीवी सीरियल 'मशाल' प्रोड्यूस हुआ था । साथ ही उनकी प्रोडक्शन कंपनी दूरदर्शन चैनल के लिए कार्यक्रम बनाती है।
विज्ञापन

6 of 7
Arun Govil
काम ना करने को लेकर अरुण गोविल ने कहा था कि उन्हें रामायण के बाद कभी कोई अच्छा रोल ही नहीं मिला। इसका परिणाम ये हुआ कि उनका एक्टिंग करियर खत्म हो गया। उन्हें इस बात का बहुत दुख है। भले ही 'रामायण' को टीवी पर प्रसारित हुए लगभग तीन दशक हो गए हों लेकिन अरुण गोविल आज भी टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Arun Govil - फोटो : social media
उन्होंने बताया कि अब भी कई जगह पर उन्हें देखकर लोग हाथ जोड़ने लगते हैं। अरुण गोविल का मानना है कि उन्हें राम बनकर जो सफलता मिली वो किसी दूसरे टीवी सीरियल या फिल्म से नहीं मिल सकी। अरुण आखिरी बार एक भोजपुरी फिल्म 'बाबुल प्यारे' में नजर आए थे । 

'जर्सी' के सेट पर गंभीर रूप से घायल हुए शाहिद कपूर, गेंद लगने से चेहरे पर लगे टांके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें