फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच फिल्मों में दिखे हैं जम्मू-कश्मीर के हालात, आमिर-काजोल की लव स्टोरी का हुआ था विरोध

Wed, 07 Aug 2019 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
fanaa, haider - फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने इसका स्वागत किया है। बॉलीवुड और जम्मू कश्मीर का हमेशा से गहरा नाता रहा है। कश्मीर की खूबसूरत वादियां हो या यहां के मुद्दे हो, फिल्मकारों को अपनी ओर खूब खींचा है। तो चलिए आगे की स्लाइड में उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें कश्मीर के हालात से रूबरू करवाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

2 of 6
d
अभिषेक कपूर के निर्देशन में साल 2016 में फिल्म फितूर रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर एक कश्मीरी युवा की भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Haider - फोटो : file photo
साल 2014 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर को शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में शाहिद एक कश्मीरी युवा की भूमिका में होते हैं। विशाल भारद्वाज ने फिल्म के जरिए कश्मीर के राजनीतिक हालात को दिखाने की कोशिश की थी।

4 of 6
Fanaa film - फोटो : twitter
साल 2006 में यशराज बैनर के तहत बनी फिल्म फना में आमिर खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आमिर ने जहां इसमें आतंकवादी का रोल किया तो वहीं काजोल एक कश्मीरी लड़की के किरदार में थीं। फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के कई सीन में कश्मीर को दिखाने के लिए इसकी शूटिंग विदेश में की गई। फना रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी रही। दरअसल आमिर खान ने उस दौरान गुजरात सरकार को लेकर बयान दिया था जिसके बाद उनकी फिल्म पूरे राज्य में बैन कर दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
yahaan - फोटो : social media
डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म यहां में कश्मीर में आतंकवादियों और सेना के बीच टकराव को दिखाया गया है। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मिनिषा लांबा, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mission kashmir - फोटो : social media
डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन कश्मीर साल 2000 में रिलीज हुई थी। संजय दत्त जहां इसमें आर्मी ऑफिसर बने होते हैं तो वहीं ऋतिक रोशन एक कश्मीरी युवा के रोल में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें