rockstar
श्रीनगर के रहने वाले मोहमद अब्दुल्लाह 22 सालों से बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। पेशे से वो लाइन-प्रोड्यूसर हैं और उनकी देखरेख में जम्मू-कश्मीर में कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग होती आई है। वो फिल्मीं सितारों के लिए होटल, शूटिंग की जगह, सुरक्षा का ज़िम्मा, शूटिंग के लिए मंजूरी दिलवाने से लेकर कश्मीरी लोगों को जमा करने का काम करते हैं। अब्दुल्लाह कहते हैं, "इस लाइन में मुझे 20 से 22 साल हो गए हैं। सच मानिये बीते 7 सालों में बहुत सी फ़िल्में जैसे रॉकस्टार, हाईवे, रेस 3, फितूर, हैदर, उरी, कलंक, मनमर्ज़ियां, भाग मिल्खा भाग, हामिद, स्टूडेंट ऑफ द ईयर,अय्यारी, राज़ी, जब तक है जान, बजरंगी भाईजान, फैंटम, लैला मजनू , रोमियो, ट्यूबलाइट जैसी कई और फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में होती आई हैं। हमें कभी किसी भी चीज को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ी।"