फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI GOA 2024: 'आर्टिकल 370' करेगी कंपटीशन सेक्शन में बड़ा धमाका, जानिए क्या कहती हैं यामी गौतम?

Thu, 28 Nov 2024 09:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' की स्क्रीनिंग के लिए गोवा में हुए 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में हिस्सा लिया और फिल्म और अपने सिनेमा के सफर पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
1 of 6
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस बार कई मायनों में शानदार रहा है। गोवा में हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 15 फिल्में प्रतियोगिता खंड में हिस्सा ले रही हैं, और अब घड़ी आ पहुंची है इनमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्म के नाम के एलान की। इस फिल्म को स्वर्ण मयूर पुरस्कार के अलावा 40 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। इफ्फी गोवा के इस सबसे बड़े पुरस्कार में जिन तीन भारतीय फिल्मों ने तिरंगा थामा है, उनमें मलयालम फिल्म ‘आडुजीवितम’, मराठी फिल्म ‘रावसाहेब’ और हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ शामिल हैं। इस प्रतियोगिता खंड के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष निर्माता, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' की स्क्रीनिंग के लिए गोवा में हुए 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में हिस्सा लिया और फिल्म और अपने सिनेमा के सफर पर अपने विचार साझा किए। यह यामी का मां बनने के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।
विज्ञापन

3 of 6
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम- इफ्फी
यामी गौतम ने कहा, "मैंने हमेशा ऐसी फिल्मों को चुना है जो किसी न किसी तरीके से खास होती हैं, और आदित्य ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने इस फिल्म को लोकेश के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया। यह कोई बहुत पॉपुलर किस्म की फिल्म नहीं थी, और इसके साथ कई सवाल और सलाहें आईं जैसे, 'क्या आपको यकीन है? क्या ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी? क्या ये जुड़ पाएगी? इसमें कोई गाने नहीं हैं। यह एक गंभीर फिल्म है और डॉक्यूमेंट्री पर आधारित है।' 

4 of 6
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम- इफ्फी
यामी कहती हैं कि उन्हें और फिल्म के निर्माता आदित्य धर (यामी के पति) को पूरा यकीन था कि अगर यह फिल्म अच्छी तरह से बनाई गई तो इसकी कहानी अच्छी है। अच्छे परफॉर्मेंस सही टीम के समर्थन से ये जरूर सफल होगी। फिल्म 'आर्टिकल 370' इस बार इफ्फी के कंपटीशन सेक्शन की फेवरिट फिल्म मानी जा रही है। आशुतोष गोवारिकर ने हालांकि ‘अमर उजाला’ से एक बातचीत में माना कि इस बार बहुत अच्छी फिल्में आई हैं, लेकिन फेस्टिवल में जनसमर्थन फिल्म 'आर्टिकल 370' के पक्ष में दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
उधर, यामी ने कहा कि उन्होंने हमेशा मजबूत किरदारों को चुनने का फैसला जानबूझकर किया है, और हम भी इस बात से सहमत हैं। उन्होंने पर्दे पर मजबूत महिला किरदारों को बखूबी निभाया है, जो हमेशा अलग नजर आते हैं। आर्टिकल 370 उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ इस साल की एक महत्वपूर्ण फिल्म बन गई है। यामी ने कहा, "दोनों तरीकों से, यह एक सोचा-समझा फैसला है। मुझे लगता है कि अगर आप लगातार इस दिशा में काम करते हैं, तो दर्शक, फिल्म निर्माता, लेखक, और प्रोड्यूसर समझते हैं कि आप कॉमेडी, राजनीतिक थ्रिलर, और ड्रामा भी कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी ने यह भी बताया कि वह अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी को कैसे बैलेंस करती हैं, और यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में उनका वर्क लोड बढ़ गया है। यामी ने कहा, "असल में, मैं पहले से ज्यादा बिजी हूं, और मैं अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी को बैलेंस करने के लिए तैयार हूं। यह एक बड़ा बदलाव है, लेकिन बदलाव एक रात में नहीं आता। इसके लिए बलिदान, लगातार मेहनत और बहुत से लोगों का समर्थन चाहिए। हमें इसका जश्न मनाना चाहिए, और मुझे इस समय सिनेमा का हिस्सा बनकर खुशी है।"
Saiyami Kher: कृपया ध्यान दें, संयम से मेरा नाम पड़ा संयमी, सैयमी या सैयामी मेरा नाम ही नहीं है
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें