फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Desai Death: रायगढ़ पुलिस ने ईसीएल के एमडी को किया तलब, देसाई की मौत पर बेटी मानसी ने भी तोड़ी चुप्पी

Sat, 05 Aug 2023 11:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नितिन देसाई की बेटी मानसी ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : सोशल मीडिया
कला निर्देशक नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। दो अगस्त 2023 को वह यह दुनिया छोड़ गए। उन्होंने अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को देसाई का अंतिम संस्कार हुआ। कहा जा रहा है कि नितिन देसाई कर्ज के बोझ तले दबे थे और इस वजह से तनाव में थे। आज उनकी बेटी मानसी देसाई ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। यहां उन्होंने मीडिया के सामने बयान दिया और सभी से गुजारिश की है कि उनके पिता को लेकर कोई अफवाह न फैलाई जाए।
विज्ञापन

2 of 6
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
मानसी देसाई ने कहा, 'आज इस प्रेस स्टेटमेंट के जरिए मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरे पिता का किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था और वह सभी पेमेंट करने वाले थे, जिनका उन्होंने वादा किया था। कोविड महामारी की वजह से कोई काम नहीं था और स्टूडियो बंद था। इस वजह से, वह अपने नियमित पेमेंट नहीं कर पा रहे थे'। बता दें कि मानसी ने यह बात न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कही।
विज्ञापन

3 of 6
नितिन देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि मानसी, कला निर्देशक नितिन देसाई की बड़ी बेटी हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनकी मां भी वहां उपस्थित रहीं। मानसी ने कहा, 'अपनी मां की तरफ से मैं यह बयान दे रही हूं और इसके पीछे का मकसद सिर्फ इतना है कि लोग मेरे पिता को लेकर अफवाह न फैलाएं, बल्कि जो सच्चाई है उसे उजागर करें।' उन्होंने आगे कहा, 'लोन का अमाउंट 181 करोड़ था। उसमें से उन्होंने 86.31 करोड़ का भुगतान कर दिया था। फरवरी 2020 तक सभी पेमेंट हो गए थे। उन्होंने छह महीने मांगे थे। किसी को धोखा देने का उनका इरादा नहीं था। उन्होंने जिनका वादा किया था, सभी पेमेंट वह करने वाले थे।'
Vipin Sharma: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी विपिन की फिल्म ‘डियर जस्सी’, तरसेम के साथ शूटिंग के किस्से

4 of 6
नितिन देसाई का एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मानसी ने आगे कहा, 'वर्ष 2020 में आई कोविड महामारी में पूरी दुनिया प्रभावित हुई। बॉलीवुड पर भी असर पड़ा। एनडी स्टूडियो बंद हो गया। इसके कारण उनकी रेगुलर पेमेंट नहीं हो रही थी। उसमें कुछ देरी हुई। इससे पहले उन्होंने सारे भुगतान किए थे। इसके बाद भी वह कंपनी से मिले, उनके साथ करार किए। पेमेंट के दूसरे रास्तों पर चर्चा की।
TMKOC: असित मोदी के खिलाफ शैलेष लोढ़ा की बड़ी जीत, मेकर्स को चुकाना होगा एक करोड़ से अधिक का बकाया
विज्ञापन

5 of 6
नितिन देसाई, एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कला निर्देशक की बेटी ने कहा, 'मीडिया से मेरी गुजारिश है कि मेरे पिता के बारे में गलत सूचना न फैलाएं। कुछ भी जानकारी फैलाने से पहले प्लीज हमसे बात करें। मैं पूरी गंभीरता से महाराष्ट्र सरकार से भी अपील करती हूं कि इस मसले में दखल दें और मेरे पिता की आखिरी इच्छा के मुताबिक एनडी स्टूडियो का चार्ज संभालें। उन्हें न्याय दिलाएं'।
Mansi Nitin Desai: 'मेरे पिता को लेकर अफवाह न फैलाएं, सच्चाई सामने लाएं', नितिन देसाई की बेटी ने की गुजारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
कला निर्देशक नितिन देसाई के कथित आत्महत्या मामले में एक नया अपडेट आया है। रायगढ़ पुलिस ने ईसीएल फाइनेंस कंपनी/एडलवाइस ग्रुप के एमडी को तलब किया है। पुलिस ने शनिवार को एमडी को नोटिस भेजा है। नोटिस में पुलिस ने दिवंगत कला निर्देशक को दिए गए लोन से संबंधित सभी आधिकारिक दस्तावेज लाने को कहा है। एमडी को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मामले की जांच के लिए मंगलवार (आठ अगस्त) को पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें