फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शी खान की ड्रेस देखकर चौंक गए सलमान खान, बोले- बिग बॉस का सोफा...

Fri, 26 Feb 2021 03:35 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी खान, सलमान खान - फोटो : Social media

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर अपने को-एक्टर्स और अन्य लोगों के साथ हंसी मजाक करते नजर आते हैं। उनके इस अंदाज के चलते लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। सल्लू मियां की टांग-खिंचाई का ऐसा ही शिकार टीवी की चर्चित और बिग बॉस की प्रतिभागी अर्शी खान भी हो गईं। अर्शी ने सलमान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
Salman and Arshi Khan
अर्शी खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी ड्रेस देखकर सलमान खान किस तरह चौंक गए थे। बिग बॉस 14 के बाद रखी गई पार्टी में अर्शी खान ने गोल्डेन रंग का आउटफिट पहना था। पार्टी में सलमान खान ने उनकी इस ड्रेस को लेकर खूब चिढ़ाया था। अर्शी खान ने अपनी ड्रेस को लेकर कहा कि वो ड्रेस ही ऐसी ही थी।
विज्ञापन

3 of 5
arshi khan
अर्शी बोलीं कि फिनाले के बाद जब हम पार्टी में पहुंचे तो सलमान साहब भी कह रहे थे, अर्शी, ये क्या पहन के आई है? तू बिग बॉस का सोफा पहनकर आई है? अर्शी खान ने बताया कि उनके डिजाइनर ने कुछ आउटफिट भेजे थे, जिनमें से गोल्डन आउटफिट उन्हें बहुत पसंद आया था और उन्होंने तय कर लिया था कि वो इसे ही फिनाले के मौके पर पहनेंगी।

4 of 5
अर्शी खान - फोटो : Instagram - arshikofficial
बता दें कि ये ड्रेस लेडी गागा के सिल्वर कोट ड्रेस से प्रेरित थी, जो उन्होंने एमटीवी वीएमएएस 2020 में पहनी थी। अर्शी ने बिग बॉस में अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा कि मेरी मम्मी शो में मुझे मिले स्क्रीन स्पेस से काफी खुश हैं। इसलिए मैं भी संतुष्ट हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्शी खान - फोटो : Instagram - arshikofficial
बता दें कि इस बार बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक बनी हैं। रुबीना ने राहुल वैद्य, राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद से रुबीना काफी चर्चा में रहीं और सभी खूब खुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें