फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहेतर संबंध पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब 13 शादियां करेंगे अरशद वारसी

Thu, 15 Nov 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी - फोटो : file photo
धमाल और गोलमाल जैसी कॉमेडी फिल्मों में अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग से सभी को हंसाने वाले अभिनेता अरशद वारसी शादी करने वाले हैं और वो भी 13 बार। जी हां सही पढ़ा आपने लेकिन यह सब असल जिंदगी में नहीं बल्कि एक फिल्म में होने वाला है। दरअसल, प्रकाश झा की आने वाली फिल्म फ्रॉड सैंया में अरशद एक-दो नहीं बल्कि तेरह बार शादी करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Arshad Warsi - फोटो : file photo
फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह धोखाधड़ी की कहानी है। फिल्म में अरशद ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो महिलाओं को शादी कर ठगता है। उसका टारगेट ऐसी महिलाएं हैं जिनकी उम्र हो चली है लेकिन शादी नहीं हुई है। सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भोपाल में होगी। प्रकाश झा ने बताया कि इस फिल्म का आइडिया उनकी बेटी दिशा और बिजनेस पार्टनर कनिष्क से उन्हें मिला। यह फिल्म एक रियल लाइफ धोखेबाज से प्रेरित है, जिसने विभिन्न शहरों और गांवों में सात महिलाओं से शादी की थी और उनमें से कोई भी एक-दूसरे से अवगत नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
Arshad Warsi - फोटो : file photo
अनुभवी फिल्म निर्माता ने स्वीकार किया कि फिल्म में अरशद का यह शादी करने का पेशा उसे कई परेशानियों में भी डालता नजर आएगा। मिसाल के तौर पर वह जिस महिला का पीछा कर रहा है वह पहले से ही विवाहित है तो उसका पीड़ित पति दरवाजे पर एक पुलिस वाले के साथ खड़ा नजर आता है और उसे जेल में फेंकने की धमकी भी दी जाती है। लेकिन अब हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए धन्यवाद, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है और न ही उसके खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए जा सकते हैं। 

4 of 5
अजहर - फोटो : file photo
निर्माता ने आगे कहा यह निर्णय अनजाने में हमारे नायक के बचाव के लिए आया है हालांकि आखिरकार उसे अपने कार्यों के परिणामों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अब आपराधिक अपराध नहीं है। गौरतलब है कि प्रकाश झा की गंगाजल और लिपस्टिक अंडर माई बुरका अपने कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट को लेकर विवादों का सामना कर चुकी हैं। ऐसे में इस फिल्म से पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला फिल्म को बचाता नजर आ रहा है। फिल्म 18 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay And Arshad - फोटो : file photo
आपको बता दें कि अभिनेता अरशद वारसी आखिरी बार फिल्म गोलमाल अगेन में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और परिणीति चोपड़ा जैसे स्टार मुख्य भूमिका में थे। साल 2017 में आई रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें