फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: 'मुझे लगा कि गलती कर दी', बगैर जानकारी दिए प्रोजेक्ट से निकाले जाने पर बोले अरशद वारसी

Sun, 09 Jul 2023 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरशद वारसी ने हाल ही में वेब सीरीज 'असुर 2' में अपने दमदार अभिनय के लिए सुर्खियां बटोरीं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आज भी दर्शक अरशद के अभिनय की खूब सराहना करते हैं। ‘असुर 2’ की सफलता के बाद अरशद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें बिना कोई जानकारी दिए एक प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्षों से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित करने वाले अभिनेता अरशद वारसी ने ‘असुर 2’ में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। अभिनेता इस बात से खुश हैं कि आखिरकार वह एक कॉमिक अभिनेता की छवि को तोड़ने में सफल रहे है और लोग उन्हें गंभीर भूमिकाओं में स्वीकार कर रहे हैं।

Jawan Song Reshoot: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का गाना होगा रीशूट? दुबई में छह दिन तक लगेगा सेट

 
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अरशद ने बॉलीवुड में अपनी लंबी यात्रा के बारे में बात की और बताया कि काफी समय तक लोग उन्हें कॉमेडी रोल के लिए पसंद करते थे, लेकिन उन्हें अपनी यह छवि तोड़नी थी। इसलिए आगे चलकर उन्होंने जॉली एलएलबी में एक गंभीर वकील की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अरशद को उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए अवॉर्ड भी दिया गया था। 

Sooraj Pancholi: किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे सूरज पंचोली, डॉक्यूमेंट्री के प्रति दिखाई दिलचस्पी

4 of 5
अरशद वारसी - फोटो : social media
अरशद ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह चाहते हैं कि उनकी जोड़ी उनकी उम्र के करीब की महिला कलाकारों के साथ हो। वह उम्र के अनुरूप भूमिकाएं करने पर जोर देना चाहते हैं। अरशद ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। यह कठिन होता है जब आप किसी वृद्ध पुरुष को एक छोटी लड़की के साथ देखते हैं। यह थोड़ा अजीब लगता है।  जब तक कि आप शाहरुख खान की तरह अच्छे दिखने वाले एक्टर न हों।’

BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' को मिला एक्सटेंशन, जानें और कितने दिन देख सकेंगे सलमान का यह शो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरशद वारसी - फोटो : social media

आगे इंटरव्यू में अरशद ने इस बात का भी खुलासा किया कि हाल ही में, उन्हें बिना कोई जानकारी दिए एक प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया और जब उन्होंने मेकर्स से इस बारे में पूछा तो उन्होंने यह वजह बताई कि सेट का माहौल अभिनेता के लिए ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। अरशद ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन इससे मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं आई है क्योंकि मैं हमेशा चीजों के अच्छे पक्ष को देखता हूं। मुझे हमेशा लगता है कि यह इस तरह से बेहतर है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें