फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरशद वारसी: जया बच्चन ने ऑफर किया था पहला एक्टिंग रोल, लोगों के घरों में जाकर लिपस्टिक-नेल पॉलिश बेचते थे अभिनेता

Sun, 18 Apr 2021 01:30 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी कल 19 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। वह 1968 को मुंबई में जन्मे थे। बचपन में ही अरशद के सिर मां-बाप का साया उठ गया था। अरशद की शुरुआती शिक्षा नासिक, महाराष्ट्र में हुई थी। इस खास मौके पर जानते हैं कि किस तरह अरशद ने एक सेल्स मैन से बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर बनने तक का सफर पूरा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : instagram/arshad_warsi
अरशद वारसी का जन्म मुंबई में हुआ। महज 14 साल की उम्र में मां बाप के गुजर जाने के बाद अरशद को काफी उतार चढ़ाव देखने पड़े। अपनी जिंदगी गुजारने के लिए अरशद ने 10वीं के बाद पढ़ाई को छोड़कर अपना सारा ध्यान पैसे कमाने में लगा दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी
पढ़ाई छोड़ने के बाद अरशद ने बतौर सेल्स मैन एक कॉस्मेटिक कंपनी में जॉब करना शुरू कर दी थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी। जॉब के दौरान ही उनकी रुचि डांस में बढ़ने लगी। जिसके बाद उन्होंने डांस करना शुरू किया। उनके टैलेंट के बदौलत उन्हें अकबर समी का डांस ग्रुप जॉइन करने का मौका मिला। यही वो समय था जब उन्हें 1987 में आई फिल्म 'ठिकाना' और 'काश' के गानों को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला।

4 of 5
arshad warsi - फोटो : social media
कोरियोग्राफी में कामयाबी हासिल होने के बाद उन्हें बतौर एक्टर 1996 में फिल्म तेरे-मेरे सपने में काम करने का मौका मिला। अरशद की किस्मत यहां भी रंग लाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में मौका उन्हें जया बच्चन ने दिया था। साल 2003 में उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया। इस साल उन्हें राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में बड़ा ब्रेक मिला। यहां से उन्हें अरशद की जगह सर्किट के नाम से नई पहचान मिली।फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरशद वारसी
इसके बाद साल 2006 में आई फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' ने भी उनके करियर में चार चांद लगा दिए थे। अरशद को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अरशद का कॉमिक स्टाइल निर्देशक रोहित शेट्टी को बेहद पसंद आया और उन्होंने सर्किट को अपनी फिल्म गोलमाल के लिए सिलेक्ट कर लिया। गोलमाल की सभी सीरीज में अरशद को देखा गया है। साल 2013 में फिल्म 'जॉली एलएलबी' से भी अभिनेता को नई पहचान मिली। अरशद की बाकी की फिल्मों में ‘इश्किया’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘गुड्डू रंगीला’, 'फ्रॉड सैय्यां' और 'भैयाजी सुपरहिट' शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें