फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान 2 के बाद अरशद वारसी, अदनान ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, बोले- 'ऐसे रॉकेट लॉन्च किया था'

Mon, 09 Sep 2019 06:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। इसरो की टीम चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिशों में लगी हुई है। ऐसे समय जब दुनिया भर में चंद्रयान की चर्चा हो रही है तो भला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी अछूता नहीं है। चंद्रयान 2 से संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान की ओर से तंज भरी प्रतिक्रिया सामने आई। अब ऐसे में एक अभिनेता ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन

2 of 5
Arshad Warsi - फोटो : file photo
ये अभिनेता कोई और नहीं अरशद वारसी हैं। अरशद वारसी ट्विटर पर अक्सर मजाकिया पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ लोग छत के ऊपर खड़े होकर रॉकेटनुमा गुब्बारा उड़ा रहे हैं। अरशद ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे इसका कोई आइडिया नहीं था कि पाकिस्तान ने इस तरह रॉकेट लॉन्च किया था।'
विज्ञापन

3 of 5
Arshad warsi bike
माना जा रहा है अरशद वारसी का यह पोस्ट चंद्रयान 2 मिशन को लेकर है। वीडियो कहां का है ये पता नहीं चला है हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि यह बांग्लादेश का वीडियो है। अरशद वारसी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- 'चलो कुछ तो लॉन्च किया। बधाई'। वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'इतने में इतना ही मिलेगा।'

4 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
अरशद वारसी के अलावा बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने भी इसी वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। बता दें कि चंद्रयान 2 से जब इसरो का संपर्क टूटा तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते दिखे। अनुष्का शर्मा ने ऐसा ही एक पोस्ट लिखा- 'ये केवल आगे बढ़ने वाले कदम हैं, ना कि पीछे, और एक देश होने के नाते हमें अपने वैज्ञानिकों पर उनके दृढ़ निश्चय और उपलब्धियों पर गर्व है । आप सभी वास्तव में प्रेरणादायक हैं ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का के इस ट्वीट पर अब पीएम मोदी ने जवाब दिया है । मोदी ने अनुष्का के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बिल्कुल सही, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है । इसरो ने हजारों दिमागों को साइंस लेने की प्रेरणा दी है और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी जीत है ।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें