फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: वर्षों बाद छलका अरशद वारसी का दर्द, बोले- कई अभिनेताओं ने फिल्मों से कराया रिप्लेस

Tue, 13 Jun 2023 07:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अरशद वारसी के अभिनय के दीवाने पूरे देश में हैं। 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट का किरदार हो या फिर 'जॉली एलएलबी' में जॉली सभी को जनता ने खूब पसंद किया है। अपने अभिनय जौहर से सबको चकित करने वाले अरशद वारसी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'असुर 2' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। सीरीज में उनका अभिनय देख सभी ताली बजाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इन सब तारीफों के बीच अरशद वारसी लगातार खुलासे भी कर रहे हैं और हाल ही में एक्टर ने उन दिनों को याद किया जब उन्हें फिल्मों में रिप्लेस कर दिया जाता था।  
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : social media
किसी भी फिल्म में सभी कलाकारों का संयुक्त योगदान रहता है। फिर चाहे वह मुख्य अभिनेता हो या फिर सहायक, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अपने को-स्टार्स से असुरक्षित महसूस करते हैं। इसी असुरक्षा के कारण वे उन्हें बदल देते हैं, ताकि लोगों का सारा ध्यान उन पर ही बना रहे। ऐसा ही कुछ अरशद वारसी के साथ भी हुआ था, वो भी एक नहीं बल्कि कई बार। अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं, जिन्होंने असुरक्षा के कारण उन्हें फिल्मों में रिप्लेस कराया है।
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : social media
अरशद वारसी ने इस इंटरव्यू में उन अभिनेताओं का जिक्र करते हुए इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं के बारे में भी बात की, जो किसी के भी साथ काम करने से हिचकिचाते नहीं हैं। अरशद वारसी के अनुसार संजय दत्त और सलमान खान जैसे लोग ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें इस बात का डर नहीं है कि उनके सह-कलाकार स्पॉटलाइट चुरा लेंगे। इसके साथ ही अरशद ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' करने के पीछे के मुख्य कारण का भी खुलासा किया। अरशद के अनुसार उन्होंने यह फिल्म संजय दत्त के कारण की थी। वह जानता थे कि संजय दत्त कितने सुरक्षित अभिनेता हैं और वह उन्हें अपना काम ढंग से करने देंगे।

4 of 5
अरशद वारसी-मारिया गोरेटी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन अरशद वारसी ने बताया था कि उनकी पत्नी को उनका अभिनय बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। अरशद ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी को उनका ज्यादातर काम पसंद नहीं है, और वह घर पर कोई स्टार नहीं हैं। वह बोले, 'गोरेटी ने असुर नहीं देखी है, और मुझे नहीं लगता कि वह इसे देखने में रुचि भी रखती हैं। गोरेटी को डरावनी चीजें पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्हें मेरा ज्यादातर काम पसंद नहीं है, और वह इसे लेकर बहुत स्पष्ट हैं।'
Kangana Ranaut: शादी करने जा रही हैं कंगना रणौत? वायरल वीडियो में दुल्हन की तरह सजा 'क्वीन' का प्रोडक्शन हाउस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता, 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में 'बच्चन पांडे' के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। अक्षय के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि 'अक्षय एक दंगल हैं और वह वास्तव में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।' बता दें, जब अक्षय कुमार ने 'जॉली एलएलबी 2' में अरशद वारसी की जगह ली थी, तो कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों में अनबन हो गई है। लेकिन बच्चन पांडे के ट्रेलर लॉन्च पर दोनों अभिनेताओं ने अफवाहों को खारिज कर दिया था।
Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें