फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सगी मां की डेड बॉडी के पास बैठ रो रही थीं अर्पिता, ऐसे बन गईं खान परिवार की सबसे लाडली बेटी

Fri, 02 Aug 2019 04:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arpita Khan - फोटो : social media
सलमान खान की सबसे छोटी बहन और खान परिवार की सबसे लाडली बेटी अर्पिता का जन्म आज ही के दिन 1 अगस्त 1989 को हुआ था। हेलन ने सलीम खान से शादी करने के बाद सड़क पर बैठी एक अनाथ लड़की को गोद ले लिया था। साल 2014 में अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की थी। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अर्पिता के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
salim khan
सलीम खान ने अर्पिता को उस समय अडॉप्ट किया था जब उनकी मां की मुंबई की सड़क पर मौत हो गई थी। अर्पिता अपनी मां की डेड बॉडी के पास बैठकर रो रही थीं। तभी सलीम खान की नजर अर्पिता पर पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
Arpita Khan Sharma
उसी समय हेलेन और अर्पिता ने उन्हें गोद लेने का फैसला कर लिया था। अर्पिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में एडमिशन ले लिया। लंदन से पढ़ाई कर जब वो मुंबई वापस आईं तो उन्होंने यहीं पर एक इंटीरियर डिजायनर फर्म में नौकरी की।

4 of 5
salman khan,ayush sharma
2014 में अर्पिता ने अपने से एक साल छोटे आयुष शर्मा से शादी कर ली थी। आयुष हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से तालुक रखते हैं। इनके दादा केंद्रीय मंत्री थे और हिमाचल में दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है और उनके पिता अनिल शर्मा एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे हैं और अभी बीजेपी में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman ahil
हाल ही में खबर आई कि सलमान की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा दूसरी बार अभिभावक बनने वाले हैं । टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं । फिलहाल इस खबर को लेकर सलमान या अर्पिता की ओर से कोई बयान नहीं आया है । फिलहाल दोनों का एक बेटा आहिल है जो पूरे परिवार का बहुत लाडला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें