फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण-वरुण धवन से सनी लियोनी- शनाया कपूर तक, कुछ ऐसे नजर आए सेलेब्स

Fri, 02 Aug 2019 02:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
दीपिका पादुकोण - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स स्पॉटिड होते हैं। ऐसे में अमर उजाला के कैमरे में भी कई सेलेब्स कैद हो गए। इस लिस्ट में पहला नंबर आता है दीपिका पादुकोण का। दरअसल इन फोटोज में दीपिका एक फोटोशूट के बाद स्टूडियो से बाहर आती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के गाउन में दीपिका बेहद की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 16
सनी लियोनी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस लिस्ट में दूसरा नंबर आता है सनी लियोनी का। सनी जितना बॉलीवुड में एक्टिव हैं उतना ही वक्त वो अपने परिवार को दे रही हैं। ऐसे में एक ही दिन में सनी लियोनी के दो डिफरेंट अवतार हमे देखने को मिले। एक बार जहां सनी लियोनी स्कूल में अपने बच्चे का साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो एक दम पार्टी के मूड में दिख रही हैं। ऐसे में एक ही फोटो में हमें सनी का डीसेंट और गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 16
शनाया कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी डांस क्लास के बाहर नजर आईं। इस दौरान ब्लैक लोअर के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ था। शनाया ने मीडिया को देखकर स्माइल करते हुए पोज दिया।

4 of 16
जैकलीन फर्नांडीज़ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड को अपने बिंदास स्टाइल से दीवाना बनाने वालीं जैकलीन भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। कलरफुल टॉप के साथ दो चोटी में जैकलीन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं कैमरे को देख जैकलीन ने पोज भी दिए।
विज्ञापन

5 of 16
वरुण धवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड के एनर्जी किंग वरुण धवन भी अमर उजाला के कैमरे में नजर आए। इस दौरान वरुण ने स्ट्रेंजर थिंग्स की टी शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ ही व्हाइट कैप में वरुण काफी कूल लग रहे थे।
विज्ञापन

6 of 16
फातिमा सना शेख और इब्राहिम अली खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। मुकेश छाबड़ा के ऑफिस पहुंची फातिमा ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लू जींस पहनी थी।
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी मुंबई में वक्त बिताते नजर आए। इस दौरान किसी भी फैशन गोल से दूर इब्राहिम एक दम कूल और बिंदास अंदाज में नजर आए। इब्राहिम ने हरे रंग की टी शर्ट के साथ हाफ पैंट पहना हुआ था।
विज्ञापन

7 of 16
कियारा आडवाणी और रामचरण - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कियारा आडवाणी भी साउथ के सुपरस्टार रामचरण के साथ नजर आईं। रामचरण जहां मुछों में एक दम माचो लुक में दिखे तो वहीं कियारा भी ब्लैक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं।

8 of 16
परिणीति चोपड़ा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
परिणीति चोपड़ा भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लू जींस के साथ व्हाइट टॉप पहना था। वहीं हाई एंकल ब्लैक बूट भी इसके साथ काफी जम रहे थे। अपने कूल ड्रेस के साथ परिणीति की स्माइल ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

9 of 16
आमिर खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अमर उजाला के कैमरे में आमिर खान भी कैद हुए। दरअसल आमिर खान गुरुवार को नीतेश तिवारी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। आमिर एक दम कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आए। इस दौरान आमिर के हाथ में अमिताभ घोष की एक किताब भी नजर आई।

10 of 16
अथिया शेट्टी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बांद्रा के मैट्रिक्स ऑफिस के बाहर स्पॉटिड हुईं। इस दौरान अथिया ने जींस और टॉप पहना था। डेनिम के साथ में क्रॉप टॉप में अथिया काफी जच रही थीं।

11 of 16
अहान शेट्टी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बांद्रा में ही स्पॉटिड हुए। हालांकि वो अपने बहन के साथ नहीं थे बल्कि अकेले नजर आए। बढ़ी ढाढ़ी के साथ अहान ब्लैक हुड पहने नजर आ रहे थे। ऐसे में वो काफी कूल दिख रहे थे।

12 of 16
अर्जुन कपूर, संजय कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए अर्जुन कपूर। हालांकि वो अकेले नहीं थे उनके साथ में संजय कपूर भी नजर आए। केजुअल लुक के साथ ही अर्जुन छोटे बाल और गॉगल्स में काफी बिंदास नजर आ रहे हैं।

13 of 16
एकता कपूर और फराह खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
टीवी क्वीन एकता कपूर भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में एकता चिन चिन चू के बाहर स्पॉट हुईं। वहीं बॉलीवुड डायरेक्टर- प्रोड्यूसर फराह खान काफी कूल अंदाज में नजर आईं। फराह ने ब्लैक ड्रेस के साथ पीले पर्स को काफी सटीक अंदाज में कैरा किया था। बता दें कि फराह जुहू में नजर आईं।

14 of 16
ईशान खट्टर और पत्नी के साथ रोहित धवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले ईशान खट्टर एक बार फिर अपने ही स्टाइल में नजर आए। ब्लैक लोअर के साथ व्हाइट टी शर्ट में ईशान काफी कंफरटेबल नजर आ रहे हैं। 
वहीं दूसरी ओर रोहित धवन भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। इस दौरान रोहित कैजुअल अंदाज में दिखे तो वहीं उनकी पत्नी सेमी ट्रेडिशनल में बेहद खूबसरत दिख रही थीं।

15 of 16
शमिता शेट्टी और श्रद्धा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अमर उजाला के कैमरे में शमिता शेट्टी और श्रद्धा कपूर भी स्पॉट हुए। शमिता जहां हॉट पैंट के साथ व्हाइट कुर्ती शर्ट में नजर आईं तो वहीं श्रद्धा डांस रिहर्सल के बाद स्पॉट हुईं।
विज्ञापन

16 of 16
विद्या बालन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
लंबे वक्त बाद विद्या बालन भी नजर आईं। ब्लैक गाउन के साथ डेनिम जैकट में विद्या बालन काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। बता दें कि विद्या की अपकमिंग फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें