फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- ‘कितनी आवाजें बंद करेंगे?’

Wed, 04 Nov 2020 12:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अर्नब गोस्वामी - फोटो : twitter@KanganaTeam, ANI
Arnab Goswami Arrested: मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आत्महत्या के एक पुराने मामले में कार्रवाई की गई है। मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी के निवास पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार किया। अर्नब की गिरफ्तारी पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक वीडियो पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
वीडियो में कंगना कहती हैं कि 'मैं महाराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आज आपने अर्नब गोस्वामी के घर जाकर उन्हें मारा है। उनके बाल नोचें हैं। उन पर हमला किया है, कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगी आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना आगे कहती हैं कि 'हमसे पहले कितने शहीदों के गले काटे गए हैं। उन्हें लटकाया गया है। कोई बात नहीं। एक आवाज बंद करेंगे तो दूसरी आवाजें उठेंगी। पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना कहने पर आपको गुस्सा आता है। आप हैं सोनिया सेना।' 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर, इन्हें बाल खींचने दें। हमारे खुलकर बोलने पर हमला करने दें। फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहट आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाकर चर्चा में आईं अभिनेत्री पायल घोष ने अर्नब गोस्वामी का समर्थन किया। पायल ने ट्वीट कर लिखा- ‘हम अर्नब गोस्वामी के साथ खड़े हैं।‘
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें