फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर कहां गायब हो गया था ये एक्टर? अब गर्लफ्रेंड को पहुंचा दिया अस्पताल

Wed, 06 Jun 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शाहरुख खान, अरमान कोहली
शाहरुख खान आज बॉलीवुड के बादशाह हैं। उनके जैसा टॉप का स्टार बनना बेहद मुश्किल है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी वह काफी मशहूर हैं। आज शाहरुख खान सफलता के जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना और उसे बरकरार रखना सभी के बस की बात नहीं होती। बहुत ही कम लोगों को ऐसा स्टारडम नसीब होता है और बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो इसे बनाकर रख पाते हैं। शाहरुख बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिन्हें अपने करियर की शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन इस मामले में वह खुशनसीब रहे कि कई लोगों ने करियर बनाने में उनकी मदद भी की।
विज्ञापन

2 of 8
अरमान कोहली
फिल्मों में शाहरुख को लाने का श्रेय बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को दिया जाता है जिन्होंने फिल्म 'दिल आशना है' से शाहरुख खान को लॉन्च किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में शाहरुख खान को सुपरस्टार किसने बनाया ? शाहरुख को सुपरस्टार बनाने का श्रेय जिस शख्स को जाता है असल में वह भी एक एक्टर हैं लेकिन आज वह ऐसी हालत में जिंदगी जी रहे हैं जिसके बारे में सोचकर आपको हैरानी होगी। ये एक्टर हैं अरमान कोहली। 
विज्ञापन

3 of 8
शाहरुख खान, अरमान कोहली
भले ही हेमा मालिनी ने शाहरुख को उनकी पहली फिल्म दी लेकिन उससे पहले शाहरुख की दूसरी फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसी फिल्म की कामयाबी के बाद शाहरुख को 'बाजीगर' और 'डर' जैसी फिल्में ऑफर हुईं। इन फिल्मों ने शाहरुख खान को टॉप स्टार्स की लिस्ट में खड़ा कर दिया और उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले।

4 of 8
शाहरुख खान, अरमान कोहली
एक तरह से फिल्म 'दीवाना' शाहरुख के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म के हीरो शाहरुख नहीं बल्कि अरमान कोहली थे। 'दीवाना' में अरमान कोहली और दिव्या भारती की जोड़ी बनाई गई थी। अरमान इस फिल्म के लिए पोस्टर से लेकर फोटोशूट तक कर चुके थे। यहां तक कि फिल्म का पहला शेड्यूल भी उन्होंने शूट कर लिया था, लेकिन किसी पर्सनल वजह से अरमान को ये फिल्म छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन

5 of 8
शाहरुख खान, अरमान कोहली
अरमान के इस तरह बीच में फिल्म छोड़ने से निर्देशक राज कंवर के होश उड़ गए थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आया और फिर बिना देर किए उन्होंने शाहरुख खान को 'दीवाना' के लिए साइन कर लिया था। उसके बाद जो हुआ वह इतिहास बन गया। फिल्म जबरदस्त हिट रही और शाहरुख खान इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। उनकी और दिव्या भारती की जोड़ी लोगों ने खूब पसंद की।
विज्ञापन

6 of 8
अरमान कोहली
इस तरह से अरमान कोहली की वजह से शाहरुख खान ने बॉलीवुड में स्टारडम का परचम लहराया। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे थे। तब से लेकर अब तक शाहरुख खान का स्टारडम उसी तरह कायम है। वहीं अरमान कोहली अभी भी फिल्मों में कदम जमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
दिव्या भारती और अरमान कोहली
आज भी शाहरुख अरमान को अपने गॉडफादर मानते हैं। इसका खुलासा शाहरुख ने कुछ वक्त पहले एक रियलिटी शो में भी किया था। तब शाहरुख ने बताया था कि आज भी उन्होंने अपने घर में 'दीवाना' का वो पोस्टर फ्रेम करके लगाया हुआ है जिसमें अरमान कोहली और दिव्या भारती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
एक्टर अरमान कोहली पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। खबर है कि अरमान ने गुस्से में आकर अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गईं और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद नीरू ने अरमान पर पुलिस केस दर्ज करवाया। वहीं सूत्रों की मानें तो नीरू रंधावा को पीटने के बाद अरमान कोहली फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें