फिल्मी दुनिया का ये एक्टर अपने आप में एक इंडस्ट्री था। फिल्मों में खौफ और दहशत का दूसरा नाम बन चुके इस एक्टर ने अपने लिए एक ऐसी पहचान बनाई थी जिससे लोग असल जिंदगी में भी डरने लगे थे। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि रामी रेड्डी थे। उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया था। इस किरदार में रामी रेड्डी ने ऐसी जान फूंकी थी कि वह हमेशा के लिए यादगार बन गया था। इसके बाद से रामी रेड्डी ने फिल्मों में विलेन का किरदार ही निभाया था। रामी रेड्डी का खौफ ऐसा हो गया था कि जब भी वह फिल्मी परदे पर आते थे तो लोगों के अंदर दहशत फैल जाती थी।