फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी 5 गर्लफ्रेंड्स की पिटाई कर चुके हैं अरमान कोहली, इस एक्ट्रेस का तो करियर ही कर दिया बर्बाद

Wed, 06 Jun 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अरमान कोहली
एक्टर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं नीरू रंधावा को अरमान कोहली ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें गंभीर चोट आई है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से अरमान फिलहाल फरार हैं। वैसे ये पहला मामला नहीं है जब अरमान कोहली पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इसके पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अरमान कोहली और आयशा जुल्का
एक वक्त ऐसा था जब अरमान कोहली और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। अरमान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। इसी वजह से आयशा ने बड़े बजट तक की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था लेकिन अरमान ने आयशा को प्यार में धोखा दे दिया। कहा जाता है कि उनका दिल किसी और पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने आयशा को छोड़ दिया। अरमान से मिले धोखे के बाद आयशा का करियर भी ढलान पर आ गया।
विज्ञापन

3 of 6
अरमान कोहली और मुनमुन दत्ता
खबरों के मुताबिक, 2008 में अरमान और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबिता जी उर्फ मुनमुन दत्ता का अफेयर रहा। दोनों करीब एक साल तक साथ रहे। फिर वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था। 

4 of 6
अरमान कोहली और सोफिया हयात
'बिग बॉस' के घर में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी कंटेस्टेट को गिरफ्तार किया गया। दरअसल 7वें सीजन में सबसे बड़ा विवाद अरमान कोहली और सोफिया हयात के बीच हुआ था। सोफिया ने घर से बाहर निकलने के बाद अरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अरमान पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए थे। सोफिया की शिकायत के बाद अरमान को 'बिग बॉस' के घर से गिरफ्तार किया गया हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
अरमान कोहली और तान्या सिंह
अरमान ने एक्ट्रेस तान्या सिंह को भी प्यार में धोखा दिया है। तान्या से रिलेशन में होने बाद भी अरमान ने तनीषा के साथ नजदीकियां बढ़ाई थीं। इस बात को लेकर तान्या के साथ उनका अच्छा खासा झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
armaan kohli and tanisha
'बिग बॉस' के घर में अरमान कोहली और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों कई इवेंट्स में साथ नजर आए। साल भर रिलेशन में रहने के बाद दोनों को लगा कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं हैं और फिर दोनों अलग हो गए। 'बिग बॉस' के घर में भी अरमान कोहली तनीषा पर कई बार गुस्से में चिल्ला देते थे और अपनी भड़ास निकालते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें