फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anissa Malhotra: फिर बुआ बनेंगी 'बेबो', भाई अरमान जैन की पत्नी के बेबी शॉवर में कपूर खानदान ने बढ़ाई रौनक

Mon, 20 Feb 2023 01:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनीषा, अरमान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ही दिनों पहले कपूर खानदान में नन्हें मुन्ने की किलकारी गूंजी थी। नीतू कपूर की बहू और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट प्रेग्नेंट थीं, और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। अब एकबार फिर जल्द ही कपूर परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन की बहू अनीषा मल्होत्रा जैन प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अनीषा की गोदभराई की रस्म हुई जिसकी तस्वीर ननद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर ड्रॉप कर फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं कि इस दौरान किसने-किसने  एंट्री मारी।
विज्ञापन

2 of 6
अनीषा और अरमान - फोटो : सोशल मीडिया
अनीषा और अरमान की बात करें तो इस खास मौके के लिए अनीषा ने रॉयल ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। जिसपर सफेद से वर्क था। वहीं अरमान ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। ऊपर से उन्होंने प्रिंटेड जैकेट कैरी किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
करीना, अनीषा - फोटो : सोशल मीडिया
अरमान जैन करीना कपूर के कजिन हैं। इस रिश्ते है करीना अनीषा की ननद हुईं। करीना कपूर भी अनीषा के बेबी शावर में पहुंचीं थीं और उन्होंने ट्रेडिशनल लुक लिया था।

इसे भी पढ़ें- Disney Crisis: ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर डिज्नी में नए सिरे से मंथन, मार्वल की फिल्मों व सीरीज की रफ्तार पर लगाम

4 of 6
अनीषा मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर करीना कपूर और अनीषा मल्होत्रा जैन की ये लेटेस्ट तस्वीर काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। वहीं इस फंक्शन में और भी कई लोगों ने ट्रेडिशनल ड्रेस में एंट्री मारी थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना के अलावा उनके पिता और दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर ने भी अनीषा मल्होत्रा जैन के बेबी शावर में शिरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैपराजी को बांटी मिठाई - फोटो : सोशल मीडिया
कपूर खानदान के घर खुशी का मौका था, ऐसे में पैपराजी का पहुंचना तो जरूरी था। ऐसे में पैपराजी को ध्यान में रखते हुए अरमान जैन और उनकी मां यानि करीना की बुआ रीमा जैन ने पैपराजी को भी मिठाई बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें