फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान की शादी में शाहरुख, अंबानी सहित पहुंचीं ये हस्तियां, रेखा ने तो लूट ली महफिल

Wed, 05 Feb 2020 12:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 11
armaan jain - फोटो : social media
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ तीन फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। चार फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड कई बड़े सितारे पहुंचे। रिसेप्शन में अनीसा ने सिल्वर कलर का लंहगा पहना हुआ था। वहीं ब्लैक कलर की शेरवानी में अरमान काफी हैंडसम दिख रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 11
रीमा जैन, मनोज जैन - फोटो : अमर उजाला
अरमान जैन के माता-पिता रीमा जैन और मनोज जैन मीडिया के सामने पोज देते हुए। 
विज्ञापन

3 of 11
रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
रिसेप्शन पार्टी में रणबीर-आलिया के साथ नीतू कपूर भी साथ में थीं। तीनों को साथ में देखकर एक बार फिर से कपल की शादी की चर्चा होने लगी है। रिसेप्शन में लुक्स की बात करें तो पिंक और व्हाइट कलर के लंहगे में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं रणबीर कपूर ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी। नीतू कपूर ने ब्लू और ग्रीन कलर का पारंपरिक ड्रेस कैरी किया।

4 of 11
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : अमर उजाला
रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख और गौरी साथ में पहुंचे। गौरी ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी थी जबकि शाहरुख ब्लैक कलर की शेरवानी में खूब जच रहे थे।
विज्ञापन

5 of 11
रेखा - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज अदाकारा रेखा किसी भी पार्टी या इवेंट में जाती हैं तो छा जाती हैं। यहां भी रेखा की खूबसूरती के आगे सभी फीके दिखे। गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने महफिल लूट ली। 
विज्ञापन

6 of 11
करीना कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
रिसेप्शन में करीना ने ग्रीन कलर का लंहगा पहना था। जबकि करिश्मा ने व्हाइट कलर का पारंपरिक ड्रेस पहना। बीच में करिश्मा की बेटी समायरा हैं।
विज्ञापन

7 of 11
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला
रवीना टंडन पति अनिल थडानी के साथ पोज देते हुए। रिसेप्शन में कपल ने ब्लैक लुक अपना रखा था।

8 of 11
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर इन दिनों भारत में हैं। सोनम ने व्हाइट और पर्पल कलर की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी थी।

9 of 11
सोहा अली खान, कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान पति कुणाल खेमू के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। 

10 of 11
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी पत्नी श्लोका मेहता के साथ। 
विज्ञापन

11 of 11
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी साथ में थीं। 

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में उमड़ पड़ा था पूरा बॉलीवुड, देखें मेहंदी से लेकर फेरों तक की तस्वीरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें