बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता रहता है कि किसी फिल्म के लिए कई सितारों से कॉन्टेक्ट किया जाता है। लेकिन कई बार ये सितारे फिल्म में काम करने से मना कर देते हैं। फिर जब कोई दूसरा अभिनेता या अभिनेत्री इस फिल्म के लिए हां कर देता है और फिल्म हिट हो जाती है तब इन्हें पछतावा भी होता है। कई बार ये पछतावा सालों बीत जाे के बाद बी बरकरार रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ था आज से करीब 27 साल पहले एक अभिनेता के साथ, जिसका पछतावा उन्हें आज तक है। उन्होंने जिस फिल्म के लिए मना किया उस फिल्म ने शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान बना दिया।