फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदा 15 करोड़ का आलीशान बंगला, 30 की उम्र में ही कमाई अपार संपत्ति

Wed, 27 Nov 2019 01:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media
विजय देवरकोंडा आज के समय में तेलुगू फिल्मों के सफल एक्टर्स में गिने जाते हैं। इस बार विजय अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि नए घर की वजह से चर्चा में हैं। विजय ने अपने लिए जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में एक नया घर खरीदा है। खबर है कि इस घर की कीमत 15 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर उनके गृहप्रवेश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। परिवार के साथ एक तस्वीर विजय ने भी शेयर की है। विजय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- मैंने बहुत बड़ा घर खरीदा है। इसमें मुझे डर लगता है। अब मुझे मां की जरूरत है मुझे सुरक्षित महसूस कराने के लिए और इस मकान को घर बनाने के लिए।
 
विज्ञापन

3 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media
अपने गृह प्रवेश के मौके पर विजय पारंपरिक परिधान में नजर आए। तस्वीर में उनके साथ उनके भाई और माता पिता दिखाई दे रहे हैं। बता दें विजय देवरकोंडा का नाम इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में आया था। महज 30 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमा ली है। कभी अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा परिवार के साथ - फोटो : Twitter
पिछले चार सालों में विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2016 में आई ‘पेली चुपूलु’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 2017 में आई ‘अर्जुन रेड्डी’ से विजय को खूब स्टारडम मिला। उनकी गिनती सुपरस्टार में होने लगी।

ये भी पढ़ें- तमिल निर्देशक ने रेप के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 'वो कमजोर होती हैं...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें