फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल निर्देशक ने रेप के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 'वो कमजोर होती हैं...'

Wed, 27 Nov 2019 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
k. bhagyaraj - फोटो : social media
तमिल निर्देशक के. भाग्यराज ने महिलाओं को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि देश भर में होने वाली रेप की घटनाओं के लिए पुरुष ही जिम्मेदार नहीं हैं। फिल्म Karuthukalai Pathivu Sei के म्यूजिक लॉन्च पर उन्होंने कहा, 'महिलाएं ऐसा होने देती हैं, इसलिए रेप जैसी घटनाएं होती हैं।' इस बयान के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
k. bhagyaraj - फोटो : social media
के. भाग्यराज ने आगे कहा- आज कल की महिलाएं फोन पर लगी रहती हैं, इसलिए ही उनका उत्पीड़न होता है। जब महिलाओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं तब ऐसे अपराध सुनने में क्यों नहीं आते थे। महिलाएं अपने साथ ऐसा होने देती हैं, इसलिए ऐसा होता है। महिलाएं खुद ऐसी स्थिति उत्पन्न करती हैं जहां लड़कों से गलतियां हो जाती है। के. भाग्यराज के इस बयान के बाद इवेंट में मौजूद लोगों ने उनके लिए तालियां भी बजाईं।
विज्ञापन

3 of 5
k. bhagyaraj - फोटो : social media
उन्होंने पोलाची रेप केस पर बात करते हुए कहा कि ये घटना इसलिए हुई क्योंकि महिलाओं ने ऐसा होने दिया। इसके लिए पुरुषों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि महिलाएं कमजोर थीं तो पुरुषों ने उनका फायदा उठाया। अगर एक पुरुष गलती करता है, तो ये बड़ी बात नहीं होगी, लेकिन अगर महिला ऐसा करती है, तो ये बहुत बड़ी बात है।

4 of 5
k. bhagyaraj - फोटो : social media
उन्होंने कहा- अगर एक पुरुष की दूसरी पत्नी है, तो वो ये ध्यान देगा कि वो खुश रहे, वो उसे पैसे और प्रॉपर्टी देगा और उसकी पहली पत्नी भी प्रभावित नहीं होगी लेकिन... महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। आप खुद देखिए अखबार क्या कहते हैं। महिलाएं अफेयर के लिए पतियों और बच्चों को मार देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
k. bhagyaraj - फोटो : social media
बता दें के. भाग्यराज ने हाल ही में सिनेमा जगत में अपने 40 वर्ष पूरे किए। इस उपलब्धि पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने निर्देशक को तमिल क्षेत्र के शानदार व्यक्तित्व की संज्ञा दी थी। 1986 में आई फिल्म 'आखिरी रास्ता' में अमिताभ बच्चन ने इनके निर्देशन में काम किया था।

ये भी पढ़ें- तमिल अभिनेता बाला सिंह का 67 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें