फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की बारिश का वीडियाे शेयर करते ही ट्रोल हुए अर्जुन, यूजर्स बोले-मर्सिडीज छोड़ मारुति खरीद लो

Fri, 06 Sep 2019 12:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
मुंबई में लगातार हुई बारिश से पूरे शहर में जलभराव की समस्या हो गई । बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी सड़क पर घुटने तक भरे पानी से परेशानी हुई । अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा के अंदर तक पानी घुस गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था । वहीं अर्जुन रामपाल ने भी अपनी कार से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था । 
 
विज्ञापन

2 of 5
mumbai rain - फोटो : social media
इस वीडियो में रेड मर्सडीज पानी में फंसी नजर आ रही है । अर्जुन ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'केवल भारतीय कार ही इस मौसम में चल सकती हैं । सुरक्षित रहें ।' ये वीडियो शेयर करते ही अर्जुन को यूजर ने ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "क्या बकवास है... तो आप भी रेंज रोवर का प्रयोग करना छोड़कर मारुति ऑल्टो खरीद लो ।"
विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal
ट्रोलर की इस बात का जवाब देते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा, "यह वीडियो मेरी ऑल्टो से ही बनाया गया है ।" ट्रोलर और अर्जुन रामपाल की यह जंग यहीं नहीं रुकी । इसके बाद अर्जुन रामपाल के कमेंट का रिप्लाई देते हुए यूजर ने एक और कमेंट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "यह सरहाना करने लायक है । आप अपनी रेंज रोवर मुझे दान कर दो ।"
 

4 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
बता दें कि अर्जुन रामपाल इसी साल जुलाई महीने में एक बेटे के पिता बने हैं । अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड ने बेटे को जन्म दिया था । अपने बेटे का नाम अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने आरिक रामपाल रखा है । अर्जुन का अभी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक नहीं हुआ है, हालांकि दोनों ने अर्जी डाल रखी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : twitter
गणेशोत्सव के मौके पर अर्जुन गर्लफ्रेंड और बच्चे के साथ पत्नी के घर पहुंचे थे । अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं । उनके नाम माहिका और मायरा हैं । कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में गैब्रिएला ने माहिका-मायरा और आरिक के रिश्ते को लेकर कहा था- 'अर्जुन की दोनों बेटियां आरिक से बेहद प्यार करती हैं। उनका रिश्ता भी आपस में दोस्त जैसा है। सभी एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी ये रिश्ता ऐसे ही बना रहे।'

बच्चे सहित गर्लफ्रेंड को पत्नी के घर लेकर पहुंचे अर्जुन रामपाल, ऐसे मनाया गणेशोत्सव


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें