फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना पर चप्पल फेंकने के आरोपों के बाद पहली बार आया महेश भट्ट का बयान, इस वजह से बता दिया 'बच्ची'

Wed, 01 May 2019 11:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut mahesh bhatt - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने हाल ही में आलिया भट्ट पर निशाना साधा था और उनके एक्टिंग स्किल पर सवाल उठाए थे। जब आलिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस पूरे मामले में चुप ही रहना चाहती हैं। वहीं आलिया के पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने पहली बार इस मामले पर जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
mahesh bhatt - फोटो : file photo
रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर लगातार आलिया को निशाना बना रही हैं, इस पर महेश भट्ट ने कहा कि 'कंगना बच्ची है। उसने अपने करियर की शुरुआत हमारे साथ की। केवल इसलिए कि उसकी किसी रिश्तेदार ने मुझपर निशाना साधा है, इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता।'
विज्ञापन

3 of 6
Mahesh Bhatt - फोटो : file photo
महेश भट्ट ने आगे कहा कि 'हमारी परवरिश और संस्कृति हमें यह सिखाती है कि अपने बच्चों पर सवाल नहीं उठाए। अपने बच्चों के खिलाफ ही कुछ बोलना ये मेरे लिए संभव नहीं है। मेरी परवरिश मुझे ऐसा नहीं करने देगी। मरते दम तक मैं अपने बच्चों के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा। यह मेरे स्वभाव के भी खिलाफ है।'

4 of 6
mahesh bhatt with family - फोटो : social media
बीती शाम महेश भट्ट पूरे परिवार के साथ फिल्म योर्स ट्रूली की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। फिल्म में पहली बार महेश भट्ट एक्टिंग करते हुए दिखेंगे। स्क्रीनिंग के दौरान महेश भट्ट के साथ उनकी पत्नी सोनी राजदान, आलिया भट्ट और पूजा भट्ट साथ में स्पॉट की गईं।
विज्ञापन

5 of 6
rangoli, kangana - फोटो : social media
इससे पहले रंगोली चंदेल ने आलिया और उनकी मां सोनी राजदान के बारे में कहा कि, 'ये नॉन-इंडियंस जो यहां रह रहे हैं, यहां के लोगों को बेइज्जत कर रहे हैं, असहिष्णुता को लेकर झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं। अब इनका एजेंडा सोचने का वक्त आ गया है।' यही नहीं कंगना रनौत, आलिया से तुलना करने पर भड़क उठी थीं। उन्होंने गली ब्वॉय में आलिया की एक्टिंग को बेहद साधारण बताया था और मीडिया से उनकी तुलना आलिया से नहीं करने की बात कही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut, rangoli - फोटो : file photo
रंगोली ने सोनी राजदान के बाद महेश भट्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए। रंगोली ने लिखा, 'डियर सोनी जी, महेश ने कभी कंगना को ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बसु ने दिया। महेश भट्ट अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर रहे थे। फिल्म वो लम्हें के बाद कंगना ने उनकी लिखी फिल्म धोखा में काम करने से मना कर दिया था। वो तो इतना गुस्सा हुए थे कि अपने ऑफिस में उसपर चिल्ला दिए थे। जब कंगना थियेटर में वो लम्हें के प्रीव्यू में गई थी, तो उन्होंने उसपर चप्पल फेंकी थी। वो पूरी रात रोती रही थी। उस वक्त वो सिर्फ 19 साल की थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें