जे.पी. दत्ता की फिल्म 'पलटन' के आखिरी शिड्यूल की तैयारी चल रही है। इसके लिए अर्जुन रामपाल चंडीगढ़ भी पहुंच गए हैं। शिड्यूल को लेकर अर्जुन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही अर्जुन ने एक ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Arjun Rampal
नेशनल अवार्ड से सम्मानित फिल्म 'बॉर्डर' के डायरेक्टर जेपी दत्ता अपनी अगली फिल्म 'पलटन' लेकर आ रहे हैं और इसी सिलसिले में फिल्म का आखिरी शिड्यूल चंडीगढ़ में किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Paltan
ऐसे में अर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज किया और साथ ही इंस्टाग्राम अपनी कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे हैं। मैसेज के मुताबिक अर्जुन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने ट्वीट किया है कि वे सुबह-सुबह चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और ये उनके लिए पहली बार बेहद उत्साहित वाला पल है।
4 of 5
Sonu Sood
फिल्म में अर्जुन रामपाल का अहम किरदार है। बता दें कि फिल्म में गुरुमीत चौधरी, सोनू सूद, सिद्धार्थ कपूर और लव सिन्हा भी अपने- अपने किरदार में नजर आएंगे।
इतना ही नहीं अर्जुन बहुत जल्दी ही एक कॉमेडी फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को करण कश्यम डायरेक्ट कर रहे हैं और अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में सोनू सूद भी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे।