फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 21 साल बाद अलग हुए अर्जुन रामपाल और मेहर, इसलिए लिया था तलाक का फैसला

Thu, 21 Nov 2019 04:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और मेहर जेसिया (Mehr Jesia) आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को आपसी सहमति से मंजूरी दे दी है। तलाक के बाद अर्जुन की दोनों बेटियां मेहर के पास ही रहेंगी। हालांकि अर्जुन और मेहर तलाक की अर्जी देने के बाद से अलग रह रहे थे। इन दोनों ने तलाक की अर्जी 30 अप्रैल 2019 को दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
arjun rampal - फोटो : file photo
अर्जुन और मेहरा का तलाक स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुआ है जिसे जज शैलजा सावंत ने मंजूदी दी। इंटरफेथ मैरेज स्पेशल एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होती है। इसके तहत अगर आपसी सहमति का अनुरोध किया जाता है तो कपल को कोर्ट में अर्जी देने से पहले एक साल तक अलग रहना जरूरी होता है। इन दोनों के अलग होने की खबरें साल 2011 में आई थी। जिसके बाद अर्जुन ने साल 2018 में इस बात का आधिकारिक एलान किया था। खबरों की मानें तो तलाक का फैसला मनमुटाव की वजह से लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
तलाक को लेकर अर्जुन ने किसी भी तरह की बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया है। उनके अनुसार, 'मैं इस बारे में क्यों बात करूं इससे किसी का भी क्या लेना देना है। मुझे इस बारे में किसी भी तरह की कोई बात नहीं करनी है।' वहीं मेहर भी इस बारे में बात करने से बच रही हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन गैब्रिएला को से डेट कर रहे थे। इसी साल जुलाई में अर्जुन और गैब्रिएला माता-पिता बने हैं। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि अर्जुन ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की।

4 of 5
बेटियों के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वो FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म Oopiriसे अपना करियर शुरू किया था। खास बात है कि जब मेहर ने बच्चे को जन्म दिया था तो अर्जुन की दोनों बेटियां उनसे मिलने भी गई थी। इस दौरान अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर की दोस्त का बयान भी आया था। मेहर की दोस्त ने वेबसाइट मुंबई मिरर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में मेहर के रिएक्शन के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun rampal
मुंबई मिरर ने लिखा- 'मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी से कोई दिक्कत नहीं है। मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मेहर अच्छी मां है और हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो।' अर्जुन और मेहर ने 1998 में शादी की थी। 

यह भी पढ़ें- सुष्मिता के लिए ब्वॉयफ्रेंड ने छत पर रखी जन्मदिन की पार्टी, देखकर खुद भी रह गईं हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें