Kalank
- फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'कलंक'
धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म कलंक करण जौहर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का बुरा हाल हुआ। रिलीज होने के 11 दिन बाद फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई कर डाली है। वहीं इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने कलंक की मुश्किलों को और बढ़ाने का ही काम किया है। एवेंजर्स एंडगेम के रिलीज होते ही कलंक कई सिनेमाघरों से उतर गई है।