फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पुराने दोस्तों की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- 'आप लोग बहुत याद आते हो'

Sun, 28 Apr 2019 12:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने दोस्तों फिरोज खान ,विनोद खन्ना और अमजद खान को याद किया है। धर्मेंद्र ने फिरोज खान की पुण्यतिथि पर ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा। 
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra - फोटो : file photo
इस पोस्ट में उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और एक्टर फिरोज खान ,विनोद खन्ना, अमजद खान को याद करते हुए लिखा है कि, ' आप लोग बहुत याद आते हैं आपके बिना सब खाली सा लगता है।' इस ट्वीट में उन्होंने इन तीनों कलाकारों की तस्वीरों को साझा किया है जिसमें इनके निधन की तारीख नजर आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोज खान - फोटो : file photo
धर्मेंद्र के फैंस उनके इस ट्वीट और कलाकारों की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि धर्मेंद्र की इन तीनों दिग्गज कलाकारों से काफी बेहतरीन दोस्ती थीं। उन्होंने फिरोज खान के साथ आदमी और इंसान, इंटरनेशनल क्रुक और चैलेंज जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था।
 

 

4 of 5
अमजद खान - फोटो : file photo
वहीं ज्यादातर पुरानी फिल्मों में विलेन की भूमिका करने वाले अमजद खान और धर्मेंद्र ने राम बलराम, चरस, सम्राट समेत, बगावत और शोले जैसी कई फिल्मों में काम किया था। अमजद खान को आज भी बॉलीवुड के गब्बर के नाम से जाना जाता है। शोले फिल्म का ये किरदार सिनेप्रेमियों के दिलों-दिमाग में आज भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vinod khanna - फोटो : file photo
एक्टर विनोद खन्ना के साथ भी धर्मेंद्र ने कई फिल्में की। इन दोनों ने साथ में मेरा गांव मेरा देश, रखवाला, पत्थर और पायल, बंटवारा और फरिश्ते जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता। हैरान करने वाली बात ये है कि फिरोज खान और विनोद खन्ना की पुण्यतिथि 27 अप्रैल होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें